फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘परिवार को अकेला छोड़ दीजिए’, धर्मेंद्र के मामले को लेकर पैपराजी पर भड़के करण जौहर; अमीषा ने भी जताई नाराजगी

Thu, 13 Nov 2025 11:41 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar Lashes out At paparazzi: पिछले दिनों बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे। अब वह घर आ चुके हैं। इस पूरी सिचुएशन के बीच पैपराजी ने देओल का परिवार का हर पल पीछा किया। इस बात को लेकर अब करण जौहर का गुस्सा पैपराजी पर फूटा है। 
 
विज्ञापन
अमीषा पटेल-धर्मेंद्र-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कि इसमें वह पैपराजी को लताड़ लगा रहे हैं। फिल्ममेकर ने अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़े मामले को लेकर लंबी-चौड़ी पोस्ट की है। बताते चलें कि हाल ही में धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी थी, वह अस्पताल में कुछ दिन रहे। धर्मेंद्र हॉस्पिटल से अब घर आ चुके हैं। लेकिन पैपराजी हर वक्त देओल परिवार के आसपास नजर आया। इसी बात को लेकर करण जौहर नाराज हैं। जानिए, करण जौहर ने अपनी पोस्ट में क्या बात कही है। 

विज्ञापन


पैपराजी को सुनाई खरी-खोटी 
करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जब हमारे दिल में संवेदना नहीं बचती है तो समझिए इंसान के तौर पर हम खत्म हो चुके हैं। प्लीज, परिवार को अकेला छोड़ दीजिए। वे लोग पहले ही काफी इमोशनल दौर से गुजर रहे हैं। यह देखकर दुख होता है कि जिस दिग्गज अभिनेता (धर्मेंद्र) ने हमारे सिनेमा में बहुत ज्यादा योगदान दिया, उनका तमाशा बनाकर रख दिया। यह कवरेज नहीं है, यह अपमान है।’   

हेमा मालिनी ने भी लगाई थी फटकार
पिछले दिनों हेमा ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उड़ रहीं अफवाहों को लेकर फटकार लगाते हुए लिखा था, 'जो हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेंदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं, जो इलाज का जवाब दे रहा है। वह ठीक हो रहे हैं। यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी की जरूरत का सम्मान करें।'
विज्ञापन


धर्मेंद्र की सेहत में सुधार 
धर्मेंद्र कई दिनों तक अस्पताल में रहे। अब डॉक्टर्स की देख-रेख में घर पर ही उनका इलाज चल रहा है। जब वह घर लौटे तो बॉलीवुड के कई एक्टर्स, सेलेब्स उनसे मिलने पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन बुधवार को धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे। 

मधुर भंडारकर ने कही ये बात
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने भी पैप्स के रवैये पर आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है, 'पैपराजी के लिए देओल परिवार की निजी निजता का सम्मान करने का समय है। इस मुश्किल और चुनौतीपूर्ण वक्त में उन्हें इसकी जरूरत है'।

विज्ञापन

अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल ने किया रिएक्ट
करण जौहर के बाद अब अमीषा पटेल ने भी पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जताई है और कहा कि 'देओल परिवार की प्राइवेसी का सम्मान कीजिए'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें