फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं एक्जिट पोल नहीं मानती’, नेहा शर्मा ने बिहार चुनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया; पिता का कर रहीं समर्थन

Thu, 13 Nov 2025 11:36 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neha Sharma On Bihar Exit Poll: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा इन दिनों अपने पिता के लिए प्रचार कर रही हैं, जो बिहार चुनाव लड़ रहे हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री कह रही हैं कि वह एग्जिट पोल में विश्वास नहीं करतीं।

विज्ञापन
नेहा शर्मा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को जारी होगा। इससे पहले चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं। इस पर अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है और कहा कि वो एग्जिट पोल पर बिल्कुल विश्वास नहीं करती। आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस के पिता अजीत शर्मा भागलपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी वजह से अभिनेत्री इन दिनों बिहार चुनाव को लेकर चर्चा में हैं। चलिए जानते हैं कि नेहा शर्मा ने क्या कहा। 

‘अब देखते हैं क्या होता है’

विज्ञापन

नेहा शर्मा ने एएनआई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं एग्जिट पोल में विश्वास नहीं करती हूं, तो मुझे नहीं पता। लोगों ने अपना वोट डाल दिया है, अब देखते हैं कि क्या होता है।’
 
मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी पर बोलीं अभिनेत्री 
अभिनेत्री से आगे बिहार चुनाव में महिला वोटरों की बढ़ी संख्या को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘अच्छी बात है जागरूकता बढ़ी है महिलाओं में, मुझे लगता है कि सभी जनता में जागरूकता बढ़ी है। इसलिए मैं खुश हूं कि लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं, वोटिंग बहुत जरुरी है और यह बहुत अच्छी फीलिंग है।’

विज्ञापन

नेहा शर्मा के पिता हैं चुनावी मैदान में
आपको बताते चलें कि अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा भागलपुर सीट से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या परिणाम आता है। एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपने पिता के प्रचार-प्रसार में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। 

यह खबर भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स में हुई 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग, साथ नजर आए ईशान-विशाल; करण जौहर ने तस्वीर शेयर कर जताई खुशी

नेहा शर्मा का करियर फ्रंट 
नेहा शर्मा इस साल फिल्म ‘बैड न्यूज’ में नजर आईं। अगले साल वह फिल्म ‘संजोग’ में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर भी नेहा शर्मा काफी एक्टिव रहती हैं, अपने फिटनेस वीडियो पोस्ट करती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें