फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी खुशी कभी गम सिल्वर जुबली: 25 साल बाद साथ आए पू और रोहन? क्रेजी नेटिजंस ने कर डाली K3G के सीक्वल की मांग

Thu, 19 Nov 2026 03:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की रिलीज को इस साल 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 
  • यह फिल्म 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए।
  • सिल्वर जुबली वर्ष में ऋतिक रोशन और करीना एक बार फिर साथ नजर आए हैं। उन्हें देख नेटिजंस ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं।
विज्ञापन
करण जौहर-करीना कपूर-ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर निर्देशित फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में ऋतिक रोशन ने रोहन रायचंद का रोल निभाया था। वहीं, करीना कपूर पूजा शर्मा के रोल में नजर आईं, जिन्हें 'पू' नाम दिया गया। बेहद स्टाइलिश लड़की के रूप में करीना का यह आइकॉनिक रोल आज भी दर्शकों के बीच पसंद किया जाता है। करीब 25 साल बाद करीना कपूर और ऋतिक एक बार फिर अपने उन्हीं किरदारों में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

करीना कपूर-ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
25 साल बाद भी वही अंदाज कायम
करीना कपूर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वे और ऋतिक रोशन हैं। दोनों उसी अंदाज में एक-दूसरे से रूबरू हो रहे हैं, जैसे 25 साल पहले फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में। पू बनकर करीना कपूर उसी एटीट्यूड में नजर आ रही हैं। रोहन के रूप में ऋतिक का अंदाज भी उतना ही निराला है। दोनों के साथ करण जौहर भी जुड़े हैं।

करण जौहर-करीना कपूर-ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या 'कभी खुशी कभी गम' का सीक्वल आएगा?
इस वीडियो के साथ दर्शकों को संबोधित करते हुए कैप्शन लिखा है, 'आप 25 साल से इस परिवार का हिस्सा रहे हैं। कम से कम हम आपको चाबी तो दे ही सकते हैं।
रायचंद हाउस में आपका स्वागत है'। अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं या फिर 'कभी खुशी कभी गम' का सीक्वल आने वाला है तो ऐसा नहीं है। दरअसल, ये एक विज्ञापन के लिए साथ आए हैं। 
विज्ञापन

नेटिजंस क्या बोले?
यह विज्ञापन एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस कंपनी से जुड़ा है, जिसने 'कभी खुशी कभी गम' के 25 साल पूरे होने के मौके पर मुंबई में रायचंद हाउस को फिर से तैयार किया है। फिलहाल इस विज्ञापन को देख नेटिजंस बेहद उत्साहित हैं। यूजर्स ने करण जौहर से फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का सीक्वल बनाने की मांग कर डाली है। वहीं, पू और रोहन के अंदाज ने भी दिल जीत लिया है। एक यूजर ने लिखा है, 'आज भी वही वाइब है'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'अंदाज बदला नहीं है'। सुजैन खान, रिद्धिमा कपूर समेत कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें