फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या नेपोटिज्म का दाग धोना चाहते हैं करण जौहर? 500 ऑडिशन लेकर धर्मा प्रोडक्शन ने चुने दो नए चेहरे

Sat, 08 Nov 2025 02:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharma Production launch Two Newcomers: आलिया भट्ट, वरुण धवन को बॉलीवुड में लॉन्च करने के बाद करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन दो नए एक्टर्स को भी लॉन्च करने वाला है। यह नए चेहरे बॉलीवुड से नहीं हैं। क्या ऐसा करके करण जौहर का प्रोडक्शन खुद पर लगे नेपोटिज्म के दाग धोना चाहता है। 

विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक एक्स (ट्विटर) पोस्ट में बताया कि धर्मा प्रोडक्शन दो नए एक्टर्स को लॉन्च करेगा। इस बारे में अभी प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जानकारी के अनुसार जिन दो नए चेहरों को धर्मा प्रोडक्शन मौका दे रहा है, वह स्टार किड नहीं हैं। दरअसल, इन नए एक्टर्स का सेलेक्शन एक टैलेंट हंट के जरिए किया गया है। तो बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इन सब कोशिशों के जरिए धर्मा प्रोडक्शन खुद पर लगे नेपाेटिज्म के दाग को धोना चाहता है?   

विज्ञापन


टैलेंट हंट में चुने गए नए एक्टर्स 
तरण आदर्श ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया, ‘धर्मा प्रोडक्शन दो नए एक्टर्स को लॉन्च करेगा। ये दो नए एक्टर्स 500 से ज्यादा ऑडिशन में से चुने गए हैं। धर्मा ने एक लड़के और लड़की को टैलेंट हंट प्रोग्राम के जरिए चुना है।' इसी पोस्ट में आगे लिखा है, 'कोई इंडस्ट्री बैकग्राउंड नहीं बस रॉ टैलेंट है। दोनों नए एक्टर्स पूरी तरह से आउटसाइडर हैं। जिन्हें टैलेंट की वजह से चुना गया है। फिल्म इंडस्ट्री में नए टैलेंट की मांग बढ़ रही है। ऐसे में धर्मा प्रोडक्शन नई पीढ़ी के सितारों को तराशने और लॉन्च करने की तरफ कदम बढ़ा रहा है।' धर्मा प्रोडक्शन ने जिन दो नए एक्टर्स को टैलेंट हंट के जरिए चुना है। उनके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं बताई गई। लेकिन जल्द ही इन दो नए चेहरों से पर्दा उठ जाएगा। ये न्यू कमर कौन हैं? धर्मा की किस फिल्म में नजर आएंगे, इस बात की भी जानकारी साझा की जाएगी। 

 


ये खबर भी पढ़ें: करण जौहर के प्रोडक्शन ने फैंस से क्यों मांगी माफी? स्टेटमेंट में कहा- हमारे पास कोई दूसरा रास्ता…
विज्ञापन


नेपोटिज्म के आरोपों से घिरा रहा धर्मा प्रोडक्शन 
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर और इब्राहिम अली खान जैसे कई एक्टर्स को मौका दिया है। इस वजह से प्रोडक्शन हाउस पर सिर्फ स्टार किड्स को लॉन्च करने, मौका देने के आरोप लगने लगे। इस बात को लेकर कई बार करण जौहर ने बात भी की और बताया कि वह सभी को मौका देते हैं। लेकिन करण जौहर पर बार-बार नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का इल्जाम लगता रहा। अब धर्मा दो नए आउटसाइडर को लॉन्च करेगा। ऐसा करके धर्मा प्रोडक्शन अपनी इमेज बदलने की कोशिश में है। धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अगले साल ‘तू मेरी मैं तेरा…’ और ‘नागजिला’ रिलीज होंगी। दोनों ही फिल्मों में कार्तिक आयर्न लीड रोल में नजर आएंगे, वह भी आउटसाइडर हैं। लेकिन ‘तू मेरी मैं तेरा…’ में कार्तिक अपोजिट स्टार किड अनन्या पांडे हैं। 

यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन 
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस खबर पर रिएक्शन दिए हैं। धर्मा प्रोडक्शन पर तंज कसा है। एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने कमेंट किया, ‘धर्मा प्रोडक्शंस असली आउटसाइडर्स को लॉन्च कर रहा है? वाह बॉलीवुड का अब तक का सबसे बड़ा प्लॉट ट्विस्ट। आगे करण जौहर कहेंगे कि हमने इन्हें इसलिए चुना क्योंकि इनका कोई मशहूर सरनेम नहीं है।' एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘मुझे यकीन है कि ये नए लोग कपूर या खान के रिश्तेदार या दूर के रिश्तेदार होंगे।’ एक और यूजर ने रिएक्शन देते हुए कमेंट किया, ‘करण ने उन सभी नेपो किड्स को बिना किसी खर्चे के लॉन्च किया, नतीजा कुछ बुरी और फ्लॉप फिल्में। उन्होंने लक्ष्य को ‘किल’ में लॉन्च किया और कई करोड़ कमाए। अब करण जौहर और कमाई करनी है, इसलिए आउटसाइडर्स को चुना।’  
   
   


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें