फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर लेकर आ रहे नागों वाली पिक्चर, ये एक्टर बनेगा इच्छाधारी नाग; सामने आई रिलीज डेट

Tue, 22 Apr 2025 12:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar’s New Movie: करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का विषय आपको हैरान कर देगा। तो वहीं इस फिल्म की घोषणा ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है।
विज्ञापन
नागजिला फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने इच्छाधारी नाग-नागिनों वाली कहानियां तो कई सुनी होंगी। कई फिल्में और टीवी सीरियल भी इसी कॉन्सेप्ट पर देखने को मिले हैं। फिर वो चाहें श्रीदेवी की फिल्में ‘निगाहें’ और ‘नगीना’ हों या फिर टीवी पर आया एकता कपूर का सुपरहिट शो ‘नागिन’। अब एक बार फिर इसी कॉन्सेप्ट पर बनी एक फिल्म आ रही है। जिसका निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म का नाम है 'नागजिला'। इस फिल्म से बॉलीवुड को एक नया इच्छाधारी नाग भी मिलने जा रहा है। करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

कार्तिक बनेंगे इच्छाधारी नाग

विज्ञापन

निर्माता-निर्देशक करण जौहर अब धर्मा प्रोडक्शन की अबतक की फिल्मों से अलग हटकर एक नई तरह की फिल्म लेकर आ रहे हैं। इच्छाधारी नाग की कहानी पर आधारित उनकी नई फिल्म है ‘नागजिला’। करण ने आज इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की घोषणा कर दी है और इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग की भूमिका में दिखाई देंगे। करण ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें नीली जींस पहने शर्टलेस कार्तिक आर्यन दूसरी तरफ मुंह करके खड़े हैं। वो सांपों से भरे घर से शहर को देखते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास सिर्फ सांप ही सांप हैं और उनके ऊपर भी सांप लिपट रहे हैं।
 




इस वीडियो पोस्टर में कार्तिक आर्यन की आवाज में वॉइस ओवर है। जिसमें कार्तिक कहते हैं, “इच्छाधारी नाग। रूप बदलने की शक्ति रखने वाले सांप, जैसे कि मैं प्रियमवदेश्वर प्यारे चंद, उम्र 631 साल। इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख लीं, अब देखो नागों वाली पिक्चर।” इसके साथ ही कार्तिक का नाम लिखकर आता है और फिल्म का नाम ‘नागजिला: नागलोक का पहला कांड’।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: 'मैं गुस्से में मर्यादा भूल गया', आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणी के बाद अनुराग कश्यप का माफीनामा

 

नागपंचमी पर रिलीज होगी फिल्म
इस मोशन पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में भी मोशन पोस्टर में बोली गई बात को दोहराया है। साथ ही करण ने फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। कार्तिक आर्यन की ‘नागजिला’ 2026 में नागपंचमी के मौके पर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है।

यह खबर भी पढ़ें: HHVM: पवन कल्याण ने पूरी की 'हरी हर वीरमल्लु' की शूटिंग, लेकिन कहानी में आया ये नया ट्वीस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें