आज वैलेंटाइन डे है। सभी लोग अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मना रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर उन लोगों के लिए एक मजाकिया बात लिखी है, जो सिंगल हैं। करण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि क्यों सभी सिंगल लोग एक विजेता हैं।
वैलेंटाइन डे पर करण जौहर ने क्या लिखा?
करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'प्रिय अकेले लोगों, आज ऐसा दिन है कि आप अपने आपको विजेता महसूस करें... आपके पास कोई बैग नहीं है, कोई ड्रामा नाटक नहीं है और बहुत सारे विकल्प हैं कि क्या नहीं मनाना है। हैप्पी वैलेंटाइन डे।'
'माइ नेम इस खान' पर क्या बोले करण
इससे पहले इस हफ्ते में करण जौहर ने अपनी फिल्म 'माइ नेम इज खान' के बारे में भी पोस्ट साझा किया था। इस फिल्म की रिलीज के 15 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा था, 'इस फिल्म को रिलीज हुए 15 साल हो गए हैं, फिर भी इस फिल्म की भावनाएं पहले की तरह ही मजबूत हैं।'
शाहरुख खान की फिल्म की तारीफ
आपको बता दें कि 'माई नेम इस खान' शाहरुख खान की फिल्म है। इसमें रिजवान नाम के एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है। रिजवान आस्पेर्गर सिंड्रोम से पीड़ित होता है। अपनी मां के देहान्त के बाद वह सैन फ्रांसिस्को में बस जाता है। वह मंदिरा राठौर (काजोल) से शादी करता है। मंदिरा हिंदू होती है। उसका पहली शादी से एक बेटा समीर होता है।
यह खबर भी पढ़ें: Romantic Korean Web Series: चढ़ जाएगा प्यार का खुमार, वैलेंटाइन डे पर देखिए ये कोरियन वेब सीरीज
नाम से आतंकवादी न कहा जाए
फिल्म अमेरिका में 9/11 हमले के बाद मंदिरा इस्लामोफोबिया का अनुभव करती है। हालात तब बिगड़ जाते हैं, जब धार्मिक झगड़ों में समीर की जान चली जाती है। रिजवान ये साबित करने की कोशिश करता है कि उसके नाम और यकीन की वजह से उसे आतंकवादी नहीं कहा जाना चाहिए।