फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चर्चा में आया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’, करण औजला समेत इन मेहमानों ने जमाया रंग; इस कंटेस्टेंट ने जीता सबका दिल

Sun, 02 Aug 2026 04:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

India's Got Latent Season 2: कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ फिलहाल चर्चाओं में है। अब शो के नए एपिसोड कई मेहमान शामिल हुए। जानिए शो में क्या कुछ हुआ खास। 

विज्ञापन
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, और सीजन 2 का एपिसोड 4 भी इससे अलग नहीं रहा। इस बार शो में सिंगर करण औजला, कॉमेडियन तनमय भट्ट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ जज के तौर पर नजर आए। इन चारों की जोड़ी अपने मजेदार अंदाज और तेज ह्यूमर के लिए जानी जाती है।

गौरव मदान ने जीता सबका दिल

विज्ञापन

इस एपिसोड में कई परफॉर्मेंस खास रहीं, लेकिन कॉमेडियन गौरव मदान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। उन्होंने एक गाना परफॉर्म किया, जिसे उन्होंने बताया कि करीब छह महीने पहले लिखा था।

उनकी परफॉर्मेंस इतनी पसंद की गई कि उन्होंने पूरे जज पैनल का दिल जीत लिया और सभी जजों से उन्हें परफेक्ट 10 का स्कोर मिला। खास बात ये है कि सूत्रों के मुताबिक, स्टेज पर जाने से पहले ही उन्होंने अपने लिए यही स्कोर तय किया था।

विज्ञापन

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

गौरव मदान को मिला 1 लाख का कैश प्राइज
इस परफेक्ट स्कोर के साथ गौरव मदान को 1 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला। इसके बाद समय रैना ने इस खुशी को और बड़ा करते हुए अवतार ब्रांड की तरफ से 5 लाख रुपये के प्रोटीन सप्लीमेंट्स देने का ऐलान किया। इस तरह उस रात गौरव की कुल कमाई करीब 6 लाख रुपये तक पहुंच गई, जिसमें कैश और प्रोडक्ट दोनों शामिल हैं।

गौरव मदान पिछले 5-6 वर्षों से स्टैंडअप कॉमेडी कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी लेकिन धीरे-धीरे बढ़ती फैन फॉलोइंग है। इस एपिसोड के बाद वो अचानक ऑनलाइन कॉमेडी सर्कल्स में चर्चा का केंद्र बन गए।

विज्ञापन

पिछले शो में हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी? 
बीते साल समय रैना का विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण खूब विवाद में रहा था। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी।

इस पर काफी हंगामा हुआ। समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।

ये भी पढ़ें- अनुपमा परमेश्वरन ने ध्रुव विक्रम संग ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज, बोलीं- ‘आप मेरे बारे में क्या जानते हैं?’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें