फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaps Cafe Re-open: फिर खुलने वाला है कपिल का कैफे, 10 दिन पहले हुई थी फायरिंग; कॉमेडियन बोले- टीम पर गर्व है

Sun, 20 Jul 2025 09:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kapil Sharma Kaps Cafe: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में मौजूद 'कैप्स कैफे' पर हाल ही में हमला हुआ था। अब कैफे ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि यह दोबारा खुल गया है।
विज्ञापन
कपिल शर्मा, कैप्स कैफे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में मौजूद कैफे 'कैप्स कैफे' पर 10 जुलाई को हमला हुआ था। इसके 10 दिन के बाद कैफे और कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि यह कैफे दोबारा खुल गया है। कैफे ने लिखा है कि हमले के बाद इसके दरवाजे खुले हैं।
विज्ञापन

कैफे के उद्घाटन के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने इस पर हमला कर दिया। कपिल शर्मा ने इस खबर की पुष्टि की थी।

कपिल शर्मा ने शेयर की पोस्ट
अब कैफे ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है 'हमने आपको बहुत याद किया। हम आपके प्यार और सपोर्ट के लिए सचमुच आभारी हैं। हार्दिक धन्यवाद के साथ, हम अपने दरवाजे फिर से खोल रहे हैं। हम आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। जल्द ही फिर मिलेंगे।' इस पोस्ट को कपिल शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है। उन्होंने लिखा कि हमें टीम पर गर्व है।
 

10 जुलाई को कैफे पर चली थीं गोलियां
हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा में एक कैफे खोला। इसके कुछ ही दिन बाद इस पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक 10 जुलाई को, सरे स्थित 'कैप्स कैफे' के बाहर सुबह 1:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) कई गोलियां चलीं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के समय कुछ कर्मचारी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद थे। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

हमले के बाद कैफे ने किया था पोस्ट
घटना के बाद कैप्स कैफे ने एक पोस्ट लिखी। कैफे ने लिखा 'हमने स्वादिष्ट कॉफी और मैत्रीपूर्ण बातचीत के जरिए खुशी लाने की उम्मीद के साथ कैप्स कैफे खोला था। उस सपने के साथ हिंसा का टकराव दिल दहला देने वाला है। हम इस सदमे से उबर रहे हैं, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे।'

यह खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma: पत्नी के साथ मिलकर कपिल शर्मा ने शुरू किया नया कारोबार, कनाडा में खोला 'द केप्स कैफे'
विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकियों पर शक
हमले के बाद अधिकारियों ने शक जताया कि यह एक लक्षित हमला था। इस घटना को लाड्डी गिरोह से जोड़ा जा रहा है। अधिकारियों को शक है कि इसके संबंध प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें