फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी के साथ सम्राट कृष्णदेवराय पर फिल्म बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर, पैन इंडिया होगी रिलीज

Sat, 12 Jul 2025 07:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rishab Shetty-Ashutosh Gowariker: फिल्म 'कांतारा' फेम अभिनेता ऋषभ शेट्टी और दिग्गज निर्देशक आशुतोष गोवारिकर साथ में फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
ऋषभ शेट्टी-आशुतोष गोवारिकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'कांतारा' से दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाले ऋषभ शेट्टी ने एक रोमांचक फिल्म साइन की है। खबरों के अनुसार वे बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ काम करेंगे। यह फिल्म व्यापक स्तर पर बनाई जाएगी।

विज्ञापन

सम्राट कृष्णदेवराय के जीवन पर बनाएंगे फिल्म
तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक आशुतोष गोवारिकर और ऋषभ शेट्टी विजयनगर सम्राट कृष्णदेवराय पर फिल्म बनाएंगे। इस फिल्म के जरिए सम्राट कृष्णदेवराय के जीवन की झलक को परदे पर दिखाएंगे। यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण एनटीआर बायोपिक, जयललिता बायोपिक और कपिल देव बायोपिक बनाने वाले प्रसिद्ध टॉलीवुड निर्माता विष्णु वर्धन इंदुरी करेंगे।
विज्ञापन

साउथ और बॉलीवुड के सितारे बनेंगे फिल्म का हिस्सा
आशुतोष गोवारिकर को लगान, स्वदेश और जोधा अकबर जैसी क्लासिक फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 'मोहनजोदड़ो' और 'पानीपत' जैसी ऐतिहासिक फिल्में बनाने के लिए भी जाना जाता है। वह श्री कृष्णदेवराय की बायोपिक को बड़े पैमाने पर बनाने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म में कई दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड सितारे अहम किरदार अदा करते दिखेंगे।

Param Sundari: सामने आई सिद्धार्थ-जान्हवी की ‘परम सुंदरी’ से जुड़ी नई अपडेट, फिल्म के लिए करना होगा और इंतजार

इन दो फिल्मों में नजर आएंगे ऋषभ शेट्टी
इस फिल्म को लेकर अभी और अपडेट सामने आना बाकी है। बात करें ऋषभ शेट्टी की तो वे फिल्म 'कांतारा 2' की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिल्म 'कांतारा' साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद ऋषभ शेट्टी ने किया। इसके अलावा ऋषभ फिल्म 'जय हनुमान' में भी नजर आएंगे। फिल्म 'जय हनुमान' का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें