फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई 'कांतारा चैप्टर 1' की ओटीटी रिलीज की तारीख, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Mon, 27 Oct 2025 05:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kantara Chapter 1 OTT Release: 'कांतारा चैप्टर 1' ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया है। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है।
विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1 मूवी रिव्यू - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषभ शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' सिनेमाघरों में 2 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बड़े पर्दे पर खूब धूम मचाया। अब यह फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर उपलब्ध होगी। जानें कब और कहां देखें फिल्म।
विज्ञापन
Trending Videos

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
'कांतारा चैप्टर 1', 31 अक्तूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। प्राइम वीडियो ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा 'साहसिक अनुभव को देखने के लिए तैयार हो जाइए। कांतारा चैप्टर 1, अक्तूबर 31 को प्राइम पर आने वाली है।' 
निर्माताओं ने फिल्म के एक दृश्य का ट्रेलर भी जारी किया है। इसमें ऋषभ के किरदार और उसके साथियों को लड़ने की तैयारी करते हुए दिखाया गया है। यह फिल्म मूल कन्नड़ के साथ-साथ कई दूसरी भाषाओं के डब संस्करणों में भी रिलीज होगी।
 

यूजर्स ने पूछे सवाल
कई फैंस ने देखा कि यह फिल्म हिंदी में नहीं रिलीज होगी। इस पर एक फैन ने लिखा 'हिंदी लाओगे तो ही हिट रिव्यू आएंगे।' एक अन्य ने लिखा, 'हिंदी का क्या?' कई लोगों ने टिप्पणी करके पूछा कि हिंदी संस्करण कब रिलीज होगा। कुछ लोगों ने आश्चर्य जताया कि फिल्म ओटीटी पर इतनी जल्दी क्यों रिलीज हो रही है। एक यूजर ने लिखा '2 अक्तूबर को थिएटर रिलीज और 31 अक्तूबर को ओटीटी रिलीज? इतनी जल्दी।'
विज्ञापन

'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X
साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
आपको बता दें कि 'कांतारा चैप्टर 1' 2022 की हिट फिल्म 'कंतारा' का प्रीक्वल है। ऋषभ शेट्टी ने इसका निर्देशन किया है और इसे लिखा है। यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इसने 'छावा' (807) करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। इसने रिलीज के पहले 25 दिनों में दुनिया भर में 813 करोड़ रुपये की कमाई की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें