अभिनेता ऋषभ शेट्टी हाल ही में प्रशांत वर्मा निर्देशित बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म जय हनुमान में भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएं। निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। जिसमें उनकी शानदार लुक सामने आया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर 'हनुमान' की सीक्वल है। इसके अलावा ऋषभ शेट्टी ‘कंतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी अहम अपडेट सामने आई है।
तीसरा शेड्यूल हुआ शुरू
‘कंतारा: चैप्टर 1’ का निर्माण काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इससे जुड़ी आवश्यक अपडेट सामने आई है। फिल्म की टीम ने अपना तीसरा शूटिंग शेड्यूल शुरू कर दिया है, जो 60 दिनों तक चलेगा। ऋषभ शेट्टी इस नॉन-स्टॉप शेड्यूल के लिए तैयार हैं।
Kareena Kapoor: महिला प्रशंसक को सेल्फी के लिए मना करने पर ट्रोल हुईं करीना कपूर, वायरल वीडियो में दिखी सच्चाई
कई गाने होंगे शूट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे शेड्यूल में ऋषभ शेट्टी कई गाने और प्रमुख दृश्य फिल्माएंगे। इस शेड्यूल के बारे में और जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है। ‘कंतारा 2’ 2022 की ब्लॉकबस्टर कंतारा की प्रीक्वल है। इसका निर्देशन खुद ऋषभ ने किया है।
‘कांतारा’ के लिए ऋषभ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
दक्षिण भारतीय की सबसे चर्चित फिल्म ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। फिल्म समीक्षकों और दर्शकों की काफी सराहना प्राप्त की थी। अभिनेता ऋषभ ने इस फिल्म का नि्र्देशन और अभिनय दोनों ही किया है। कथित तौर पर फिल्म 16 करोड़ रुपये के बजट पर बनी ‘कंतारा’ ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म ने शेट्टी को अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया है। प्रशंसक इसके अगले भाग का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ‘जय हनुमान’ में ऋषभ के किरदार ने उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
Citadel Honey Bunny: हीरो हीरोइन की कहानी से विलेन हो गया नाराज, इसलिए प्रीमियर पर नहीं पहुंचे साकिब सलीम