इस शर्त पर तेलुगु में डेब्यू करेंगे गुलशन
गुलशन देवैया सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में वह सोशल मीडिया पर फैंस को 'कांतारा चैप्टर 1' में अपने अनुभवों और अपकमिंग फिल्मों के सवालों के जवाब दे रहे थे। ऐसे में गुलशन से एक फैन ने पूछा कि 'आप तेलुगु में कब डेब्यू कर रहे हैं?' इस पर गुलशन ने हैरान करने वाला जवाब दिया। उन्होंने लिखा 'जब सामंथा रुथ प्रभु या साई पल्लवी हां कहेंगी, तभी तेलुगु में डेब्यू करेंगे।' इस पर एक फैन ने लिखा 'हम आपको तेलुगु खलनायक के रूप में देखना चाहते थे।'
सामंथा रुथ प्रभु, रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
'कांतारा चैप्टर 1' में गुलशन देवैया
ख्याल रहे कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' में गुलशन देवैया ने शाही राजकुमार कुलशेखर की भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली। इसमें ऋषभ शेट्टी ने एक योद्धा का किरदार निभाया है। वही इस फिल्म के निर्देशक और लेखक भी हैं। इसमें रुक्मिणी वसंत और जयराम भी अहम भूमिका में हैं। गुलशन देवैया ने हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज 'लिगेसी' के साथ अपने तमिल डेब्यू की भी घोषणा की है।
यह खबर भी पढ़ें:
12वें दिन 450 करोड़ के पार हुई 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई, 'सनी संस्कारी...' समेत जानें बाकी फिल्मों का हाल