फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara Chapter 1: 'कांतारा: चैप्टर 1' का इवेंट हुआ रद्द, इस वजह से मेकर्स ने लिया फैसला; फैंस निराश

Mon, 29 Sep 2025 09:10 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kantara Chapter 1 Event Cancelled: चेन्नई में मंगलवार को होने वाले फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के इवेंट को मेकर्स ने रद्द कर दिया गया है। ये फैसला करूर में भगदड़ हादसे के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : इंस्टाग्राम- @ rishabshettyofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के चेन्नई में आयोजित होने वाले प्रमोशनल इवेंट को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला तमिलनाडु के करूर में हुए भयानक भगदड़ हादसे के बाद लिया गया। होम्ब्ले फिल्म्स ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा की।
विज्ञापन


मेकर्स ने साझा की जानकारी
निर्माता हंबले फिल्म्स ने कहा, 'हाल ही में हुई दुखद घटना को देखते हुए, हमने कल चेन्नई में होने वाले कांतारा चैप्टर 1 प्रमोशनल इवेंट को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह समय सोच-विचार और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने का है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हम आपके समझ और सहयोग के लिए आभारी हैं और उम्मीद करते हैं कि एक उपयुक्त समय पर तमिलनाडु में अपने दर्शकों से मुलाकात करेंगे।'
 


यह खबर भी पढ़ें: Arbaaz-Ssura: अरबाज-शूरा के बेबी शावर में नए लुक में पहुंचे सलमान, खान परिवार में खुशियों ने दी दस्तक
विज्ञापन


करूर रैली के दौरान मची भगदड़
बता दें करूर में 27 सितंबर की शाम को तमिलग वेत्रि कझगम (TVK) के राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ मच गई। इस दुखद घटना में 41 लोगों की मौत हुई, जिसमें 18 महिलाएं, 13 पुरुष, पांच लड़कियां और पांच लड़के शामिल हैं। TVK प्रमुख विजय ने सोमवार को अपने पत्तिनपक्कम पेंटहाउस से वरिष्ठ नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर अगली रणनीति पर चर्चा की। विजय ने मृतकों के परिवारों को 20 लाख रुपये और घायल व्यक्तियों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रत्येक मृतक परिवार को 10 लाख रुपये और उपचाराधीन प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के बारे में
फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत है और यह भारतीय सिनेमा में अपनी कहानी और एक्शन के लिए चर्चा में है। चेन्नई इवेंट रद्द होने के बावजूद फिल्म की उम्मीदवारी और दर्शकों में उत्साह कम नहीं हुआ है। निर्माता होम्ब्ले फिल्म्स ने यह भी बताया कि भविष्य में उचित समय पर चेन्नई और तमिलनाडु में फिल्म के प्रमोशनल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें