फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांतारा चैप्टर 1 के इस सीन में हुई मेकर्स से बड़ी गलती? लोगों ने वीडियो साझा कर उठाए सवाल

Sun, 12 Oct 2025 02:55 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kantara Chapter 1 Controversy: फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' जहां दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, वहीं फिल्म का एक सीन अब विवादों में आ गया है और लोग इसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। पौराणिक गाथाओं और जनजातीय संस्कृति से सजी यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत रही है, बल्कि रिकॉर्डतोड़ कमाई भी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 500 करोड़ रुपये के पार जा चुकी है। लेकिन अब इसी फिल्म में एक छोटी-सी गलती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
विज्ञापन


एक सीन में मेकर्स से हुई गलती?
दरअसल, फिल्म के एक गाने 'ब्रहमकलश' में एक ऐसा सीन है जिसने दर्शकों को चौंका दिया। कुछ दर्शकों ने देखा कि मंदिर के पास एक प्लास्टिक का वॉटर कैन रखा हुआ है। अब चूंकि फिल्म की कहानी कदंब वंश के दौर की है, जहां प्लास्टिक का अस्तित्व ही नहीं था, ऐसे में यह गलती नेटिजन्स की नजरों से बच नहीं सकी। सोशल मीडिया पर फिल्म के उस फ्रेम का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया और लोगों ने मजाकिया अंदाज में कई सवाल किए। एक यूजर ने लिखा- 'पता नहीं था कि कदंब राजाओं के पास भी वॉटर कैन हुआ करते थे!'

Water Can Spotted In Brahmakalasha Song From Kantara Chapter 1

यह खबर भी पढ़ें: स्कूल पहुंचे अहान पांडे, बच्चों के साथ की खूब सारी मस्ती; फैंस बोले- 'यह मेरा सुपरस्टार है'
विज्ञापन


दर्शकों ने दी प्रतिक्रिया 
कुछ दर्शकों ने इसे एडिटिंग टीम की चूक बताया तो कुछ ने लिखा कि इतनी खूबसूरत फिल्म में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी। एक यूजर ने लिखा, 'इतनी बारीकी से बनाई गई फिल्म में यह गलती देखकर दुख हुआ।' वहीं कई फैंस ने इसे मानवीय भूल बताते हुए निर्देशक की मेहनत की तारीफ भी की।





गुलशन देवैया की प्रतिक्रिया 
इसी बीच, फिल्म में राजा कुलशेखर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुलशन देवैया ने एक अलग विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में तमिलनाडु में ‘कांतारा चैप्टर 1’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को देव का रूप देकर दर्शकों के सामने प्रदर्शन किया था। इस पर गुलशन ने कहा कि ऐसे कृत्य महज 15 सेकंड की फेम पाने के लिए किए जाते हैं। उन्होंने कहा, 'आजकल लोग वायरल होने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। लेकिन अगर ईमानदारी नहीं है तो ये सब सस्ते हथकंडे हैं।'

गुलशन ने आगे बताया कि निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने इस कहानी को बेहद सच्चाई और आस्था के साथ प्रस्तुत किया है और शायद यही वजह है कि फिल्म दर्शकों के दिलों को छू रही है। उनके मुताबिक ऋषभ खुद धार्मिक और आस्थावान व्यक्ति हैं। उनकी निष्ठा इस फिल्म में झलकती है, इसलिए लोग इसे महसूस कर पाते हैं।

ऋषभ शेट्टी ने किया निर्देशन भी
फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने न केवल निर्देशन किया है बल्कि मुख्य किरदार ‘बेरमे’ का रोल भी निभाया है। उनके साथ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंथ राजकुमारी कनकावती के रूप में नजर आती हैं, जबकि जयाराम ने राजा विजयेंद्र का किरदार निभाया है।

‘कांतारा चैप्टर 1’ वर्तमान में कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और बंगाली भाषाओं में सिनेमाघरों में चल रही है। 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ का यह प्रीक्वल दर्शकों के बीच आस्था, लोककथाओं और रहस्यमयी संस्कृति का संगम पेश कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें