फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Shetty: ऋषभ शेट्टी ने प्रशंसकों को खास अंदाज में दी ओणम की शुभकामनाएं, पारंपरिक वेशभूषा में आए नजर

Sun, 15 Sep 2024 04:14 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता, निर्देशक और निर्माता ऋषभ शेट्टी ने ओणम पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए प्रशंसकों को खुश कर दिया है।
 
विज्ञापन
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘कांतारा’ के निर्देशक, निर्माता और अभिनेता ऋषभ शेट्टी के प्रशंसक दक्षिण भारत के साथ-साथ उत्तर भारत में भी हैं। फिल्म ‘कांतारा’ के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी के साथ बढ़ी है। उन्हें इस फिल्म के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। वह इस फिल्म के प्रीक्वल पर काम कर रहे हैं। अब, अभिनेता को अपने परिवार के साथ ‘ओणम’ मनाते हुए देखा गया। उन्होंने त्योहार की एक झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


प्रशंसकों को दी शुभकामनाएं
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषभ ने अपनी पत्नी प्रगति शेट्टी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, आप सभी को एक जीवंत और आनंदमय ओणम की शुभकामनाएं! यह त्यौहार आपके और आपके प्रियजनों के लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए। ओणम की शुभकामनाएं’
विक्की कौशल से लेकर कृति सेनन तक ये सितारे कर चुके हैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई
विज्ञापन


पारंपरिक वेशभूषा में आए नजर
अभिनेता और उनकी पत्नी इस तस्वीर में अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। ऋषभ ने शर्ट के साथ पारंपरिक दक्षिण भारतीय लूंगी पहनी है। वहीं, उनकी पत्नी नेवी ब्लू और गोल्ड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रशंसकों ने उनकी इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटाया और उन्हें ओणम की शुभकामनाएं दी।

प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता की पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने टिप्पणी करते हुए उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दी। एक यूजर ने लिखा, ‘जो व्यक्ति अपनी जड़ों और संस्कृति के प्रति इतना सम्मान रखता है, वह निश्चित रूप से सफल होगा और जीवन में शांति प्राप्त करेगा और आप इसके उदाहरणों में से एक हैं प्रिय सर।’ फिल्म ‘कंतारा’ के लिए उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। 
Hansal Mehta: 'शाहिद' से लेकर 'ओमेर्टा' तक, 'द बकिंघम मर्डर्स' से पहले कैसा रहा हंसल मेहता की फिल्मों का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें