फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 3: तीसरे ही दिन कांतारा-2 ने निकाली लागत, 150 करोड़ पार हुई कमाई

Sat, 04 Oct 2025 09:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kantara Chapter 1 Collection: फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। जादुई अंदाज में कमाई कर रही फिल्म ने तीसरे ही दिन अपना बजट निकाल लिया है। शनिवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस गुरुवार फिल्म जब सिनेमाघरों में लगी तो दर्शक इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म की कमाई के आंकड़े यह साबित कर रहे हैं। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार अंदाज में शुरुआत की। दूसरे दिन भी कलेक्शन जोरदार रहा। अब तीसरे दिन का आलम यह है कि टोटल कमाई 150 करोड़ रुपये पार हो गई है। 

विज्ञापन


Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला

'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : x
दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़ रुये का कलेक्शन जुटाया। कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 19.6 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु में 13 करोड़, हिंदी में 18.5 करोड़, तमिल में 5.5 करोड़ और मलयालम में 5.25 करोड़ रुपये कमाए थे। कल शुक्रवार दूसरे दिन का कारोबार 46 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली।

कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ब्लॉकबस्टर हुई 'कांतारा 2'
आज शनिवार को तीसरे दिन भी फिल्म ने धमाल किया है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'कांतारा 2' ने आज 55 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 162.85 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि फिल्म को करीब 120 करोड़ रुपये लागत में बनाया गया है। फिल्म तीसरे ही दिन अपने बजट से अधिक जुटा चुकी है और इसके ब्लॉकबस्टर होने का रास्ता साफ हो चुका है।

कांतारा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @rishabshettyofficial
'कांतारा' के तीसरे पार्ट का हो चुका है एलान
फिल्म 'कांतारा 2' में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल किया है। इसके निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है। यह फिल्म ऋषभ की साल 2022 में आई फिल्म 'कांतारा' का ही प्रीक्वल है। 'कांतारा 2' की रिलीज के साथ ही इस फिल्म के तीसरे पार्ट का भी एलान हो गया है। तीसरा पार्ट 'कांतारा चैप्टर 2' नाम से रिलीज होगा। बात करें फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की तो इसमें ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया और रुक्मणि वसंत भी अहम रोल में हैं।
विज्ञापन

'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : x
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'कांतारा 2' वहीं से शुरू होती है जहां पिछला भाग खत्म हुआ था। एक बच्चा सवाल पूछता है? जिसके जवाब में उसे एक दंत कथा सुनाई जाती है। कहानी कदंब साम्राज्य के दौर की है। एक तरफ ईश्वर के मधुबन में भगवान शिव के उपासक कांतारा गांव वाले रहते हैं दूसरी तरफ राजा विजयेंद्र (जयराम) का बांगरा साम्राज्य है। राजा विजयेंद्र के दादा ईश्वर के मधुबन को हड़पना चाहते थे पर दैव ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। 'कांतारा 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर जान्हवी कपूर और वरुण धवन की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी गुरुवार को रिलीज हुई। हालांकि, ऋषभ शेट्टी की फिल्म को यह प्रभावित नहीं कर पाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें