फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1'
- फोटो : x
क्या ब्लॉकबस्टर होगी 'कांतारा चैप्टर 1'?
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में करीब 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस के गणित के मुताबिक अगर कोई फिल्म पहले दिन बजट का दस फीसदी कमाती है तो औसत प्रदर्शन माना जाता है। 20 फीसदी अच्छी शुरुआत मानी जाती है। इससे अधिक का कलेक्शन फिल्म के सुपरहिट होने का संकेत है। बजट से तुलना करने पर 'कांतारा चैप्टर 1' का ओपनिंग डे कारोबार शानदार है। इस हिसाब से फिल्म का भविष्य उज्जवल नजर आ रहा है।
2025 में रिलीज साउथ की फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
चौथी सबसे बड़ी आपेनिंग (इंडियन बॉक्स ऑफिस पर) लेने वाली फिल्म बनी
इस साल रिलीज होने वाली साउथ फिल्मों से अगर 'कांतारा चैप्टर 1' के देशभर में ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस की तुलना करें तो यह फिल्म चौथे पायदान पर है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे कारोबार के मामले में 'गेम चेंजर', 'कुली' और 'ओजी' ऋषभ शेट्टी की फिल्म से आगे हैं। यानी 'कांतारा चैप्टर 1' साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी आपेनिंग (इंडियन बॉक्स ऑफिस पर) करने वाली फिल्म है।
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को होमब्ले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया, रुक्मणि वसंत और जयराम जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज के साथ आज दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज भी मिला है। इस फिल्म के आखिर में इसके तीसरे पार्ट का एलान किया गया है। 'कांतारा' फ्रेंचाईजी की तीसरी फिल्म की पुष्टि हो चुकी है।