फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannappa: तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी 'कन्नप्पा', विष्णु मांचू ने किया फिल्म में देरी की वजह का खुलासा

Sat, 29 Mar 2025 07:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kannappa Release Postponed: विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' की रिलीज की तारीख आगे बढ़ गई है। फिल्म के एक्टर ने कहा है कि फिल्म की नई रिलीज की तारीख का जल्द ही एलान होगा। आइए जानते हैं इस फिल्म की रिलीज को आगे क्यों बढ़ाया गया है?
विज्ञापन
कन्नप्पा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' की नई रिलीज डेट का एलान होने वाला है। पहले ये फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। फिल्म की टीम फिल्म में जरूरी सुधार कर रही है, ताकि इसे और बेहतर बनाया जा सके। फिल्म के वीएफएक्स को भी अपग्रेट किया जा रहा है। फिल्म में विष्णू मांचू लीड रोल में हैं और वह इस फिल्म के सहलेखक भी हैं। उन्होंने कहा है कि फिल्म में जरूरी सुधार होने के बाद इसके सिनेमा का अनुभव बहुत अच्छा होगा।
विज्ञापन

फिल्म पर विष्णु मांचू का बयान
विष्णु मांचू ने अपने अधिकारिक बयान में कहा है "कन्नप्पा शिव के सबसे बड़े भक्त को श्रद्धांजलि है। फिल्म की टीम इस चीज के लिए मेहनत कर रही है कि फिल्म उच्चतम तकनीकी और कहानी कहने के मानकों पर खरी उतरे। फिल्म को रिलीज करने की नई तारीख का जल्द ही ऐलान होगा।"
यह खबर भी पढ़ें: Kannappa: 'कन्नप्पा' फिल्म की आलोचना करने वालों को मेकर्स की चेतावनी, कहा- लगेगा भगवान शिव का श्राप
 

'कन्नप्पा' - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की हुई थी आलोचना
हाल ही में 'कन्नप्पा' फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान, कास्ट मेंबर रघु बाबू ने ट्रोल्स को फिल्म की आलोचना करने पर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था "अगर कोई कन्नप्पा फिल्म को ट्रोल करता है, तो उसे भगवान शिव के क्रोध और श्राप का सामना करना पड़ेगा..." यह बयान इंटरनेट यूजर्स को पसंद नहीं आया। इस पर एक यूजर ने कहा "डर और धर्म देश में हमेशा काम आता है।" एक दूसरे यूजर ने कहा "मैं एक शिव भक्त के तौर पर कह रहा हूं कि उनके पास इतना समय नहीं है।"
यह खबर भी पढ़ें: Avneet Kaur Dance: अवनीत कौर ने क्रॉप टॉप में किया बेहतरीन डांस, वायरल हो रहा वीडियो
 
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
'कन्नप्पा' के निर्देशक मुकेश कुमार सिंह हैं। मोहन बाबू इस फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की कथा पर आधारित है। कन्नप्पा में मुख्य भूमिका में विष्णु मांचू हैं, उनके साथ मोहन बाबू हैं। फिल्म में मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल की विशेष कैमियो भूमिकाएं भी हैं। फिल्म की शूटिंग न्यूजीलैंड, हैदराबाद और अन्य स्थानों पर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें