फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannappa: प्रभास ने इस एक्टर को दी जान से मारने की धमकी, फीस लेने का है मामला

Fri, 30 May 2025 12:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishnu Manchu On Kannappa: अभिनेता विष्णु मांचू ने अपनी अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा के बारे में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने प्राभास और मोहनलाल के बारे भी कई बातें बताई हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के अभिनेता विष्णु मांचू फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में प्रभास और मोहनलाल भी अहम किरदार में हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। खबर यह भी है कि विष्णु मांचू ने अपनी फिल्म के लिए इन दोनों सितारों को एक भी पैसा नहीं दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि प्रभास ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रभाष और मोहनलाला ने बिना पैसों के किया काम
स्क्रीन से बातचीत में विष्णु मांचू ने प्रभास और मोहनलाल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा 'फिल्म में दो लोगों ने मेरी बहुत मदद की। एक मोहनलाल और दूसरे प्रभास ने। मोहनलाल इतने महान सुपरस्टार हैं कि उन्हें मेरी फिल्म में कोई छोटा सा रोल करने की जरूरत नहीं थी लेकिन मेरे पिता की वजह से वह एक मिनट से भी कम समय में रोल करने के लिए तैयार हो गए। दूसरा प्रभास। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह न केवल भारत बल्कि एशिया के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उन्हें भी यह भूमिका करने की जरूरत नहीं थी। लेकिन जब मैंने उनसे कहा कि मुझे अपनी फिल्म की पहुंच बढ़ाने के लिए उनकी मौजूदगी की जरूरत होगी, तो वह तुरंत मान गए।'

विष्णु मांचू - फोटो : एक्स
प्रभाष ने दी जान से मारने की धमकी
अभिनेता ने आगे बताया कि प्रभास ने उन्हें उनके काम के लिए फीस देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विष्णु ने कहा 'प्रभास और मोहनलाल दोनों ने ही इस भूमिका के लिए एक भी पैसा नहीं लिया। जब भी मैं उनसे उनकी फीस के बारे में पूछता, तो वे मुझ पर चिल्लाने लगते। वे कहते: 'इतने बड़े आदमी हो गए हो कि हमें पैसे दोगे?' मोहनलाल ने कहा कि तुम मेरे आस-पास ही पले-बढ़े हो और आज तुम मेरे काम के लिए मुझे पैसे देने की हिम्मत कर रहे हो? प्रभास ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।'
यह खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: मुश्किल में फंसे कमल हासन! 30 मई तक माफी नहीं मांगी तो कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाएगी 'ठग लाइफ'
विज्ञापन

विष्णु मांचू - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार ने ली कम फीस
विष्णु ने यह भी खुलासा किया कि जहां प्रभास और मोहनलाल ने कोई पैसा नहीं लिया, वहीं अक्षय कुमार ने भी अपनी मानक फीस से बहुत कम फीस ली।

'कनप्पा' के बारे में
फिल्म 'कनप्पा' की कहानी भगवान शिव के एक भक्त कनप्पा की है। वह शिव की भक्ति में अपनी आंखें फोड़ देता है।
फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। इसका निर्माण मोहन बाबू ने किया है। इसमें मोहनलाल और प्रभास के अलावा विष्णु मांचू, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें