फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhairavam X Review: तीन दोस्तों की कहानी में छिपा है गहरा रहस्य, साईं श्रीनिवास की फिल्म को देख क्या बोले लोग?

Fri, 30 May 2025 12:02 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhairavam Movie: तेलुगु एक्टर साईं श्रीनिवास की फिल्म ‘भैरवम’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लेकर ऑडियंस दो भागों में बंटी हुई नजर आ रही है। चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर लोगों के क्या रिव्यूज हैं। 

विज्ञापन
भैरवम मूवी - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद साईं श्रीनिवास, मांचू मनोज और नारा रोहित की मच अवेटेड फिल्म ‘भैरवम’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस मल्टीस्टारर तेलुगु एक्शन ड्रामा को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं। विजय कनकमेदाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को एक पौराणिक मंदिर की पृष्ठभूमि में बुनी गई एक इमोशनल और रहस्यमयी कहानी में ले जाती है।

कैसी है फिल्म की कहानी?

विज्ञापन

फिल्म की कहानी तीन ऐसे दोस्तों की है जिनकी जिंदगी एक मंदिर और उससे जुड़े रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है। भक्ति, वफादारी और सत्ता की राजनीति के ताने-बाने से बुनी इस कहानी में हर मोड़ पर एक नया खुलासा होता है। साईं श्रीनिवास, मनोज और रोहित ने अपने-अपने किरदारों में गहराई और इमोशन को बखूबी उतारा है, जो दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब होते हैं।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी है शानदार

विज्ञापन

हरि के वेदांतम की सिनेमैटोग्राफी और ब्रह्मा कडाली की प्रोडक्शन डिजाइन फिल्म को एक रिच लुक देती है। एक्शन सीन को रामकृष्णा और नटराज मदिगोंडा ने कोरियोग्राफ किया है जो दर्शकों को थिएटर में सीट से बांधे रखते हैं। फिल्म में लोकेशन का इस्तेमाल और कैमरे के मूवमेंट्स कहानी को और भी प्रभावशाली बनाते हैं।

सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन्स
इस फिल्म को देखने के बाद लोगों की तरफ से अच्छे रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘भैरवम ऐसी फिल्म लगती है जिसे खुद नहीं पता कि वो क्या बनना चाहती है। इसकी कहानी पहले से ही पता चल रही है और फिल्म का सेकंड हाफ काफी धीमा और खिंचा हुआ लगता है, जिससे आपकी सहनशक्ति की परीक्षा होती है, ना कि आपकी भावनाओं की।’



वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'भैरवम की शुरुआत थोड़ी असंतुलित होती है, बीच में कुछ फिलर सीन आते हैं लेकिन निर्देशक बीच में गियर बदलते हैं। कहानी को दिलचस्प बनाए रखते हैं और एक दमदार इंटरवल ब्लॉक के साथ पहली आधा हिस्सा खत्म करते हैं। तीनों ही अभिनेता स्क्रीन पर शानदार नजर आते हैं।'

फीमेल कास्ट ने भी छोड़ी छाप
आदिति शंकर, आनंदी और दिव्या पिल्लई ने सपोर्टिंग रोल में अच्छा काम किया है। उनकी मौजूदगी कहानी को संतुलन देती है और इमोशनल सीन्स में गहराई लाती है।

डायलॉग्स ने बढ़ाई फिल्म की ताकत
स्रीचरण पकाला का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के मूड को सही टोन देता है। वहीं गानों को भास्कर भटला, कासारला श्याम और चैतन्य प्रसाद जैसे गीतकारों ने रचा है जो कहानी के साथ मेल खाते हैं। सत्यर्षि और तूम वेंकट के डायलॉग भी प्रभावशाली हैं, खासकर भावनात्मक और टकराव के सीन में।

ओटीटी रिलीज की भी तैयारी
फिल्म के सेटेलाइट और डिजिटल राइट्स पहले ही जी5 ने खरीद लिए हैं। हालांकि अभी तक इसकी स्ट्रीमिंग डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि थिएटर रन खत्म होने के बाद इसे प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें