फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manjula Shruthi: हीरोइन पर ऑटो चालक पति का हमला, पहले डाला मिर्ची स्प्रे फिर चाकू से गोदा; जानें आगे क्या हुआ

Sun, 13 Jul 2025 09:03 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manjula Shruthi Stabbed By Her Husband: कन्नड़ टेलीविजन अभिनेत्री मंजुला श्रुति पर उनके पति अमरेश ने ही बेरहमी से हमला करते हुए कई बार चाकू से वार किए है। मंजुला का बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
मंजुला श्रुति - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ अभिनेत्री मंजुला श्रुति के पति अमरेश ने एक्ट्रेस पर घातक रूप से हमला करते हुए उन पर चाकू से कई वार किए। यह घटना तब हुई जब श्रुति अपने घर पर अकेली थीं। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानिए पूरा मामला... 

कब और कैसे हुई ये घटना?

विज्ञापन

कन्नड़ अभिनेत्री मंजुला श्रुति ने 20 साल पहले अमरेश नाम के शख्स से शादी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि श्रुति पर कथित तौर पर उनके पति ने हमला किया, वो भी तब जब उनके बच्चे कॉलेज गए हुए थे। अमरेश ने पहले एक्ट्रेस पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया और फिर उनकी पसलियों, जांघ और गर्दन पर कई बार चाकू से वार किया। कथित तौर पर उनका सिर दीवार पर दे मारा। पुलिस ने कहा, ‘बाद में पड़ोसी वहां आए, झगड़ा रुकवाया और एक्ट्रेस को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया।’ बेंगलुरू के हनुमंतनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अमरेश को गिरफ्तार कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें: Kota Srinivasa Rao: साउथ के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद भी होता था झगड़ा
इस घटना के सामने आने पर वेस्ट डिवीजन के डीसीपी एस. गिरीश ने बताया, ‘कुछ टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकीं मंजुला उर्फ श्रुति को अमरेश  से प्यार हो गया था और उन्होंने उनसे शादी कर ली थी। अमरेश एक ऑटो चालक हैं। दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। जांच में पता चला है कि वैवाहिक जीवन में अनबन के कारण उनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। तीन महीने पहले, मंजुला ने अपने पति पर दहेज और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पिछले गुरुवार को ही मध्यस्थता के बाद दंपति फिर से साथ रहने लगे थे।’


कौन हैं मंजुला श्रुति?
कन्नड़ टीवी की मशहूर अभिनेत्री मंजुला श्रुति, जिनका असली नाम मंजुला सी है। एक्ट्रेस को लोकप्रिय कन्नड़ धारावाहिक 'अमृतधारे' में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। वह कई टेलीविजन शो होस्ट करने के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें