फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranya Rao: सोने की तस्करी करते पकड़ी गई पुलिस महानिदेशक की बेटी, साउथ अभिनेत्री के पास से 14 किलो सोना भी जब्त

Wed, 05 Mar 2025 09:05 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranya Rao Arrested: दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को स्पेशल कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

 
विज्ञापन
रान्या राव - फोटो : फेसबुक- Ranya Rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभिनेत्री पुलिस महानिदेशक (पुलिस आवास निगम) रामचंद्र राव की बेटी हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने सोमवार रात केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर सोने की तस्करी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया। 

 

14.8 किलोग्राम सोना रखने का आरोप

विज्ञापन

अभिनेत्री के ऊपर 14.8 किलोग्राम सोना रखने का आरोप था। उन्हें मंगलवार शाम जज के सामने पेश किया गया, जिसके बाद अभिनेत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह आदेश वित्तीय अपराधों के लिए एक स्पेशल कोर्ट के जज ने जारी किया। न्यायिक हिरासत में लिए जाने से पहले अभिनेत्री का बॉरिंग अस्पताल में मेडिकल परीक्षण हुआ। अधिकारियों के अनुसार, रान्या ने दावा किया कि वह बिजनेस के लिए दुबई जा रही थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Director Sandeep Reddy Vanga: संदीप वांगा संग क्यों हुए इन सेलिब्रिटीज के मतभेद, जावेद अख्तर तक हैं शामिल

डीआरआई ने बना रखी थी नजर
डीआरआई ने पाया कि वह पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा कर चुकी है, जिसके बाद एजेंसी ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। इस खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारी 3 मार्च को रान्या के आने से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंच गए। वह दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से आई थीं और सोमवार शाम करीब 7 बजे उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया।

यह खबर भी पढ़ें: Nassar: कभी वेटर और सिक्योरिटी गार्ड था 'बाहुबली' फेम यह एक्टर, आज तक है आमिर की 'लगान' न कर पाने का मलाल

विज्ञापन

एक्टर सुदीप के साथ कर चुकी हैं स्क्रीन साझा
अभिनेत्री रान्या राव मशहूर एक्टर सुदीप के साथ फिल्म ‘मानिक्या’ (2014) में काम कर चुकी हैं। रान्या को लेकर सामने आई इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में भी खलबली मच गई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी इस मामले की चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें