फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो दिल्ली में हैं और मैं…', ‘दिया और बाती हम’ की कनिका माहेश्वरी ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी; कही ये बात

Fri, 19 Jun 2026 05:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kanika Maheshwari: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी ने अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। जानें उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
कनिका माहेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो ‘दिया और बाती हम’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही अफवाहों पर खुलकर बात की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कर दिया कि उनका तलाक नहीं हुआ है।

तलाक पर क्या बोलीं कनिका? 

विज्ञापन

कनिका ने बताया कि वो और उनके पति अलग-अलग शहरों में रहते हैं, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि उनके रिश्ते में कोई परेशानी है। उन्होंने कहा कि उनके पति दिल्ली में रहते हैं और वो मुंबई में रहती हैं। दोनों अपने-अपने काम की वजह से अलग हैं, लेकिन शादी आज भी बरकरार है।

कनिका ने हंसते हुए कहा, ‘वो मेरे एक्स नहीं हैं। मेरा तलाक नहीं हुआ है। पता नहीं ये अफवाह किसने फैलाई है। क्यों मेरा तलाक करवाना चाहते हो यार? वो दिल्ली में हैं और मैं मुंबई में हूं, लेकिन हम आज भी शादीशुदा हैं।’

कनिका माहेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे नहीं पता ये खबर किसने फैलायी
उन्होंने ये भी कहा कि आजकल बिना सच जाने लोग बातें फैलाने लगते हैं। 2023 में उनके रिश्ते को लेकर कुछ खबरें आई थीं, और फिर 2024 में तलाक की अफवाहें भी उड़ने लगीं।

इस बारे में बात करते हुए कनिका ने कहा, ‘लोगों ने तो मुझे पहले ही तलाकशुदा बना दिया है। मुझे नहीं पता ये खबर किसने फैलायी। आजकल पत्रकारिता एक बिजनेस बन गई है, जो बिकता है वही दिखाया जाता है।’

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह का प्रण, 18 महीने तक नहीं देंगे कोई इंटरव्यू; ‘डॉन 3’ विवाद पर साधी चुप्पी; इसलिए लिया फैसला

विज्ञापन

लॉन्ग-डिस्टेंस शादी में भी एक अलग मजा है
कनिका ने ये भी कहा कि भले ही वो और उनके पति अलग-अलग शहरों में रहते हैं, लेकिन उनके रिश्ते में प्यार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लॉन्ग-डिस्टेंस शादी में भी एक अलग मजा है।

बता दें कि कनिका माहेश्वरी ने साल 2012 में बिजनेसमैन अंकुर घई से शादी की थी। साल 2015 में दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें