फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cocktail 2 X Review: 'जबर्दस्ती का सीक्वल'; दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई 'कॉकटेल 2'? जानिए क्या बोले दर्शक?

Fri, 19 Jun 2026 03:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cocktail 2 X Review: फिल्म 'कॉकटेल 2' ने आज 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। जानिए फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया आ रही है?
विज्ञापन
कॉकटेल 2 रिव्यू - फोटो : साभार@imdb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसे वक्त में जब दर्शकों के बीच इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है और राम चरण की 'पेद्दी' भी वाहवाही लूट रही है, तो 'कॉकटेल 2' भी सज गई है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म आज शुक्रवार को आखिर थिएटर्स में सज गई। दर्शकों की पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो गई है। जानिए फिल्म ने कैसा माहौल बनाया है?

विज्ञापन

कॉकटेल 2 रिव्यू - फोटो : साभार@imdb
नहीं चल पाया जादू?
'कॉकटेल 2' को लेकर दर्शकों की जो प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर सामने आई है, उसका संकेत यह है कि फिल्म खास धमाका करती नहीं दिख रही है। शुरुआती रुझानों में दर्शकों ने इसे ऐसी फिल्म बताया है, जिसे देखते हुए आपको एंटरटेनमेंट तो मिलता है, लेकिन आप कहानी में नहीं डूब पाते।
 

क्या जबर्दस्ती का सीक्वल है फिल्म?
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कुछ नेटिजंस जबर्दस्ती का सीक्वल बता रहे हैं। इसके बॉक्स ऑफिस को लेकर भी कयास लगाते हुए वे नेगेटिव रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, कृति की तारीफ की है। 
 

फिल्म 'कॉकटेल 2' - फोटो : X
किरदारों का चला जादू
कुछ दर्शकों को कहानी पसंद नहीं आई तो कुछ को फिल्म की रफ्तार बोरिंग लगी है। मगर, दर्शकों का एक वर्ग फिल्म देखकर सुकून महसूस कर रहा है। उनका कहना है कि फिल्म देखने के बाद इसके किरदार याद रह जाते हैं। कुछ दर्शकों का कहना है कि ऐसी फिल्में देखकर ही लगता है कि बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा का दर्शक इतना लॉयल क्यों है?
 
 
 
विज्ञापन

कहानी ने लिया बोरिंग मोड़?
कुछ दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म मिलीजुली है। थोड़ा कॉर्पोरेट सपोर्ट मिलने पर यह हिट हो सकती है। वहीं, फिल्म के सेकंड हाफ को बोरिंग बताया जा रहा है। बता दें कि क्रिटिक्स से भी इस फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह कैसा प्रदर्शन करती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें