फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: रश्मिका मंदाना के सर्मथन में उतरीं कंगना रनौत, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पर बोला हमला

Tue, 04 Mar 2025 05:04 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut: हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पर फिल्म फेस्टिवल में ना शामिल होने का आरोप कांग्रेस विधायक द्वारा लगाया था। अब इस मामले में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रश्मिका का समर्थन करते हुए कर्नाटक के डिप्टी सीएम पर हमला बोला।
विज्ञापन
कंगना रनौत और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम- @kanganaranaut और @rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों कांग्रेस के विधायक रवि गनीगा द्वारा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पर बैंगलुरु फिल्म फेस्टिवल के निमंत्रण को ठुकराने का आरोप लगाया गया। इस मामले पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने रश्मिका का समर्थन करते हुए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके कुमार पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं कि कंगना ने क्या कहा..

विज्ञापन


भगवान सभी कलाकारों के साथ हैं
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से सांसद कंगना रनौत ने रश्मिका विवाद पर कांग्रेस मंत्रियों पर हमला बोला है। कंगना ने कापू में श्री होसा मारिगुडी मंदिर का दौरा किया, जहां मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना ने रश्मिका के पक्ष में बोलते हुए कहा, ‘कोई भी हमपर शिकंजा कसने की कोशिश करेगा.. तो भगवान हमें बचाएंगे। भगवान हमेशा सभी कलाकारों के साथ खड़े हैं।’ 

यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Song Zohra Jabeen: 'जोहरा-जबीं' संग ईद को और खास बनाएंगे सलमान खान, जारी हुआ सिकंदर का पहला गाना
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने कंगना पर क्या आरोप लगाए
रवि गनीगा के मुताबिक एक्ट्रेस ने कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरूआत की इसके बावजूद उन्होंने इस प्रोग्राम को नजर अंदाज किया और कर्नाटक के साथ कन्नड़ भाषा का भी अपमान किया। उनके मुताबिक इस कार्यक्रम में रश्मिका को बार-बार बुलाया गया लेकिन उन्होंने यह कह कर आने से मना कर दिया कि उनके पास वक्त नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें: Tumko Meri Kasam Trailer: कोर्ट के चक्कर लगाते नजर आए अनुपम खेर, पति के सपने के लिए लड़ती दिखीं अदा शर्मा

कहां से शुरु हुआ विवाद
हालांकि यह विवाद तब शुरु हुआ जब बीते 1 मार्च को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एक समारोह का उद्घान करने पहुंचे। वहां उन्होंने कन्नड़ फिल्म उद्योग के  लोगों की कम संख्या देखकर सार्वजनिक रूप से निराशा व्यक्त की थी। इसी के बाद कांग्रेस विधायक रवि गनीगा का बयान आया था। इसे लेकर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की टीम ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। फिर विधायक गनीगा ने कहा कि उनके पास इसे लेकर सबूत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें