फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Song Zohra Jabeen: 'जोहरा-जबीं' संग ईद को और खास बनाएंगे सलमान खान, जारी हुआ सिकंदर का पहला गाना

Tue, 04 Mar 2025 04:10 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Song Zohra Jabeen: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का बहुप्रतीक्षित गाना 'जोहरा-जबीं'’ रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग में रश्मिका मंदाना और सलमान खान की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
 
विज्ञापन
जोहरा-जबीं - फोटो : इंस्टाग्राम @zeemusiccompany
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का बहुप्रतीक्षित गाना 'जोहरा-जबीं'’ रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग में रश्मिका मंदाना और सलमान खान की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में भाई जान जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

इस सिंगर ने दी आवाज
‘सिकंंदर’ के इस गाने को नकाश अजीज और देव नेगी ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के रैप वाले पार्ट को मेलो डी ने लिखा और गाया है। गाने के बोल समीर, दानिश साबरी ने दिए हैं और संगीतकार प्रीतम ने म्यूजिक का जादू घोला है।   


फैंस ने भाईजान पर लुटाया प्यार
‘सिकंदर’ का नया सॉन्ग रिलीज होते ही फैंस ने जमकर भाई जान की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “कल से इंतजार कर रहा हूं, आखिरकार गाना रिलीज हो गया।” एक अन्य ने लिखा, “जबर्दस्त मजा आ गया।” एक और यूजर ने लिखा, “बहुत बढ़िया गाना...मां कसम रोंगटे खड़े कर देने वाला गाना। मजा आ गया गाना सुन के।”

विज्ञापन



सिकंदर कब होगी रिलीज?

सलमान खान इस साल ईद पर अपने फैंस को तोहफा देने के लिए तैयार हैं। ‘सिकंदर’ 28 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय निर्देशक ए आर मुरुगदास कर रहे हैं। इस फिल्म में कई सारे दक्षिण भारतीय कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, सत्यराज, प्रतीक बब्बर आदि शामिल है। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें