मोहसिन अख्तर मीर, निधा भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम- @mohsinakh
मोहसिन ने निधा के लिए क्या लिखा?
मोहसिन ने अपनी पत्नी निधा के लिए पोस्ट में काफी भावुक बातें लिखीं। उन्होंने निधा को अपना घर और शांति बताते हुए लिखा…
- तुम सिर्फ मेरी पत्नी ही नहीं बनीं। तुम मेरा घर, मेरी शांति और मेरे हर दिन का सबसे प्यारा हिस्सा बन गईं।
- मैं ईश्वर का आभारी हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरे जीवन में भेजा।
- मैं वादा करता हूं कि हमारे जीवन के हर पड़ाव पर तुम्हें संभाल कर रखूंगा।
- मैं सारी जिंदगी तुम्हारा साथ दूंगा और तुमसे प्यार करूंगा।
- मेरी होने के लिए धन्यवाद, मेरी जान। मैं तुम्हारा हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।
तुम्हारी इमानदारी मेरा तोहफा
अपनी पोस्ट में आगे मोहसिन ने लिखा, ‘नेक इरादे, सच्चा प्यार और सब्र और शुक्र से भरा दिल। अपनी आत्मा को पवित्र रखो, रास्ते में खुद को सुधारते रहो और भरोसा रखो कि अल्लाह का फैसला बेहतर होता है। अपने सही समय पर, उन्होंने मुझे तुम्हारी ईमानदारी का इनाम दिया और मुझे आशीर्वाद दिया। तुमने मेरे जीवन में रोशनी लाई।'
8 साल बाद हुआ उर्मिला से तलाक
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और कश्मीरी व्यवसायी और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर ने 4 फरवरी 2016 को एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी के करीब 8 साल बाद, वर्ष 2024 में उर्मिला मातोंडकर ने मोहसिन से तलाक के लिए अर्जी दी थी, जिसके बाद दोनों अलग हो गए।