आतंकवादियों ने कहा 'मोदी को बोलो'
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। जिन लोगों की जान गई उनमें कर्नाटक के मंजूनाथ नाम के एक रियल एस्टेट एजेंट भी शामिल थे। मंजूनाथ की गोली मारकर हत्या की गई। इसके बाद उनकी पत्नी पल्लवी और उनके 18 साल के बेटे अभिजय ने एक आतंकवादी से कहा कि उन्हें भी मार दिया जाए। लेकिन हमलावर ने उन्हें मारने से मना कर दिया और कहा 'मोदी को बोलो।'
दो हफ्तों के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हमले करके आतंकी हमले का जवाब दिया। इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया।
कंगना ने लिखा 'मोदी ने सुन लिया'
आज, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए एक वीडियो साझा किया और उन्होंने इसमें 'मोदी को बोलो' के बयान पर पलटवार किया।
यह खबर भी पढ़ें: Mahira Khan: 'भारत में काम मांगने मत आ जाना', भारत पर टिप्पणी करने पर इस कलाकार ने माहिरा खान को सुनाई खरी-खरी
वीडियो में क्या है?
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि इसकी शुरुआत पल्लवी के ऑडियो इंटरव्यू से होती है। इसके बाद वीडियो में भारतीय सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई दिखाई जाती है। वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी की एक पुरानी क्लिप भी दिखती है, जिसमें वह कहते हैं, 'इंतजार लंबा नहीं कर सकता। चुन-चुन कर के हिसाब लेना, ये मेरी फितरत है।'
वीडियो के कैप्शन में कंगना ने लिखा 'मोदी ने सुन लिया। ऑपरेशन सिंदूर।'