फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: ‘कोई कहता है भाैंकती हूं तो कोई…’, रामदेव से लेकर तापसी तक सब पर भड़की कंगना; जानिए क्या कहा

Mon, 24 Aug 2026 07:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut: कंगना रनौत की जेन-जी पर विवादित टिप्पणी के बाद उन पर कई फिल्मी सेलेब्स ने निशाना साधा था। बाबा रामदेव ने भी इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी। इसे लेकर अब कंगना का रिएक्शन सामने आया है।
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रनौत की युवाओं पर विवादित टिप्पणी के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। सियासी जगत के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी आपत्ति जताई थी। वहीं, योग गुरु बाबा रामदेव ने भी भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना की टिप्पणी का विरोध किया था। कंगना रनौत ने सभी को जवाब दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रनौत बोलीं- 'किसी का ज्ञान नहीं सुनूंगी'
कंगना रनौत ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि आए दिन लोग उन पर टिप्पणी करते हैं। टिप्पणी करने वालों में से किसी ने भी उनके बराबर एक 1 प्रतिशात भी सफलता हासिल नहीं की है। ऐसे में वे किसी का ज्ञान नहीं सुनेंगी। 

तापसी पन्नू और कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee और @kanganaranaut
भाजपा सांसद कंगना ने क्या कहा?
कंगना रनौत से जब पूछा गया कि आपके ऊपर टिप्पणी की जा रही है और तापसी पन्नू भी अभी फिर से बोल रही हैं। इसे लेकर आप क्या कहेंगी? 
  • इस पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, 'देखिए हद हो चुकी है'। 
  • 'मैं देखती हूं आए दिन इस तरह के लोग, चाहे वो आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती है'। 
  • 'सोनू सूद कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए, राखी सावंत जो मेरे चरित्र पर भद्दी टिप्पणी करती हैं, तापसी पन्नू जैसे लोग मेरे माता-पिता को और मेरी परवरिश अपमानित करती हैं'। 
  • 'इन लोगों को मेरा सिर्फ संदेश है कि अगर आप मेरे बराबर एक 1 प्रतिशत भी सफलता हासिल नहीं किए हैं तो मैं आपका कोई ज्ञान नहीं सुनूंगी'। 
  • 'पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाएं। मैं भद्दी टिप्पणियां नहीं सुनूंगी। आप पेरेंट्स को नहीं छोड़ रहे हैं'। 
  • 'जो लोग मुझसे अधिक माननीय हैं, मैं उनकी सलाह लूंगी। मैं असफल, भूखे-नंगे लोगों की कोई सलाह नहीं लूंगी'।
  • 'उन्हें जरूरत है तो उनकी मदद कर दूंगी, लेकिन उनकी सलाह नहीं चाहिए'।

    Kangana Ranaut: 'बेशर्मी की सारे हदें पार', तापसी पर भड़कीं कंगना; सस्ती कॉपी बताकर परवरिश पर उठाया सवाल

कंगना ने बाबा रामदेव पर साधा निशान?
कंगना ने आगे कहा, 'जहां तक बाबा रामदेव की बात है उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है। उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है सारा समाज शर्मसार है। वे सनातन के कपड़े पहनते हैं, उनको शर्मसार किया है।
 

कंगना पर भड़के बाबा रामदेव - फोटो : ani
बाबा रामदेव ने क्या कहा था?
बता दें कि दिल्ली में हुए सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कई युवा नीट पेपर लीक के विरोध और परीक्षा में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जमा हुए थे। इस दौरान कुछ युवाओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था। इन्हीं विवादित वायरल वीडियोज को देखते हुए कंगना ने जेन-जी को 'गटर जनरेशन' कहा था। 

बाबा रामदेव ने कंगना की इस टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा था, ‘उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।' 

बाबा रामदेव ने कहा था, 'देश के युवाओं को गटर जनरेशन बोलना, यह अपने आप में बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। यह गलत है। उनकी पार्टी के लोगों को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए।' 
बाबा रामदेव की इस टिप्पणी पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन देते हुए विरोध किया था।
विज्ञापन

तापसी, सोनू सूद और आशुतोष राणा ने भी की थी आलोचना
  • बता दें कि सोनू सूद ने भी कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान की आलोचना की थी। उन्होंने इसे 'शर्मनाक' बताया था। 
  • एक्टर आशुतोष राणा ने भी एएनआई से बातचीत में कंगना के बयान पर अपने विचार व्यक्त किए थे और आलोचना की थी। 
  • इसके अलावा हाल ही में तापसी पन्नू ने भी कंगना पर टिप्पणी की। दरअसल, तापसी से पूछा गया था कि क्या उन्होंने झगड़ा खत्म कर दिया है, जिस पर उन्होंने परवरिश के बारे में बात की। 
  • इससे पहले साल 2019 में भी तापसी और कंगना के बीच जुबानी जंग हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें