सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' का बेकरारी से इंतजार किया जा रहा है। दो दिन बाद यह फिल्म दर्शकों तक पहुंचेगी, मगर बॉक्स ऑफिस पर अभी से इसने धमाल शुरू कर दिया है। 21 अगस्त से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई और इसके टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं। एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखते हुए लग रहा है कि इसने अपने ब्लॉकबस्टर होने की नींव रख दी है। जानिए कितना कलेक्शन जुटाया अब तक?
'टॉक्सिक' की ओपनिंग को लेकर कैसा है माहौल?
- फिल्म 'KGF 2' बाद यश की दूसरी बड़ी ब्लॉकबस्टर के लिए मंच सज चुका है।
- एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखते हुए कहा जा रहा है कि 'टॉक्सिक' 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है।
- सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक BookMyShow पर 'टॉक्सिक' के करीब सात लाख टिकट बिक चुके हैं। फिल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है।
टॉक्सिक
- फोटो : सोशल मीडिया
कमाई के मामले में इतिहास रचेगी 'टॉक्सिक'?
- फिल्म 'टॉक्सिक' के जरिए यश एक बार फिर धमाका करने वाले हैं। यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हो रही है।
- KGF फ्रैंचाईजी की जबर्दस्त कामयाबी के बाद सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 'टॉक्सिक' कैसा प्रदर्शन करेगी?
- शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि 'टॉक्सिक' ऐतिहासिक ओपनिंग ले सकती है, क्योंकि फिल्म पहले ही एडवांस बुकिंग चार्ट में धूम मचा रही है।
- सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सोमवार को खबर लिखे जाने तक (शाम सवा छह बजे तक) 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में भारत में 26.4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
- 15422 शो के लिए फिल्म के 712360 टिकट बिके हैं। वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ 34.93 करोड़ रुपये कलेक्शन हो चुकी है।
टॉक्सिक
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा प्री-सेल वाली फिल्मों में बनाई जगह
- रिलीज से दो दिन पहले तक, 'टॉक्सिक' के सात लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
- इससे यह फिल्म हाल के समय में सबसे ज्यादा प्री-सेल वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
- अगर इसकी तुलना करें, तो इसने 'कल्कि 2898 एडी' और 'जवान' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे ज्यादा प्री-सेल वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है।
- अकेले 21 अगस्त को ही 'टॉक्सिक' के 346,410 टिकट बिके और उसके बाद अगले दो दिनों तक भी बिक्री का आंकड़ा अच्छा बना रहा।
- बता दें कि 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।
- इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।