फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोई बहन भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी'? कंगना रनौत ने अब कृति सेनन पर कसा तंज; जानिए क्या है मामला?

Mon, 24 Aug 2026 10:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad controversy: कंगना रनौत तमाम मुद्दों पर बेबाकी से बात रखती हैं। अब उन्होंने कृति सेनन पर तंज कसा है। उन्होंने अभिनेत्री के रक्षाबंधन से जुड़े एक विज्ञापन को लेकर टिप्पणी की है।
विज्ञापन
कंगना रनौत-कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर वे मुखर होकर बोलती हैं। अब वे कृति सेनन पर टिप्पणी करके चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने कृति के एक हालिया विज्ञापन में उनकी ड्रेस पर तंज कसा है। जानिए क्या है मामला?

विज्ञापन


Kangana Ranaut: ‘कोई कहता है भाैंकती हूं तो कोई…’, रामदेव से लेकर तापसी तक सब पर भड़की कंगना; जानिए क्या कहा

कृति सेनन - फोटो : वीडियो ग्रैब
कृति सेनन क्यों हो रहीं ट्रोल?
कृति सेनन इन दिनों अपने एक विज्ञापन को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर है। उन्होंने एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए यह विज्ञापन किया है। एक्ट्रेस विज्ञापन में रक्षाबंधन का त्योहार मना रही हैं। मगर, उनके कपड़े काफी रिवीलिंग हैं। वे इंडो वेस्टर्न ड्रेस में दिख रही हैं। कृति सेनन की ड्रेस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 
अभिनेत्री के इसी विज्ञापन पर कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तंज कसा है और उनके कपड़ों पर सवाल उठाया है। 

कंगना रनौत ने क्या कहा?
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, 'महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है। हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरे हुए हैं। आज की महिला ग्लोबल है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए'?



कंगना ने आगे लिखा है, 'हाहा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है'।

विज्ञापन

तापसी, सोनू सूद और आशुतोष राणा को दिया कंगना ने जवाब
कंगना रनौत इन दिनों जेन-जी पर अपनी कथित विवादित टिप्पणी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उनकी टिप्पणी पर सोनू सूद, बाबा रामदेव समेत कई लोगों ने एतराज जताया था। कंगना ने अपनी आलोचना करने वाले लोगों पर पलटवार किया है। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू और बाबा रामदेव का नाम लेते हुए कहा है कि टिप्पणी करने वालों में से किसी ने भी उनके बराबर एक 1 प्रतिशात भी सफलता हासिल नहीं की है। ऐसे में वे किसी का ज्ञान नहीं सुनेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें