फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Postponed: कंगना रणौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज टली, अगली तारीख को लेकर अहम बैठक सोमवार को

Sun, 01 Sep 2024 08:46 PM IST
सुवेश शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। बीते कई दिनों से यह फिल्म लगातार चर्चा में है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आया है। आवश्यक प्रमाण पत्र न मिलने के चलते अब यह फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे सकेगी।
विज्ञापन
इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) से फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र न मिलने के चलते ये फिल्म अब आने वाले शुक्रवार को रिलीज नहीं हो सकेगी। सूत्रों के अनुसार फिल्म की पहली स्क्रीनिंग में ही फिल्म को लेकर कई बदलाव फिल्म निर्माताओं को सुझाए जा चुके हैं और इन बदलावों को लेकर सेंसर बोर्ड और फिल्म निर्माताओं के बीच बैठक अब तक नहीं हुई है। इसी के चलते फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। फिल्म की नई रिलीज तारीख एक दो दिन में सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब
फिल्म ‘इमरजेंसी’ देश में उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल की तफ्तीश करती है जब अदालत से अपना चुनाव अवैध घोषित किए जान के बाद उन्होंने देश में आपातकाल लागू कर दिया था। अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। वह इस फिल्म की निर्देशक भी हैं। केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार की सांसद कंगना रणौत ने दो दिन पहले ही एक वीडियो जारी करके ये स्पष्ट किया था कि फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट अब तक नहीं मिल पाया है।

इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में भी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज रोकने संबंधी याचिका पर सुनवाई हो चुकी है और इस दौरान सरकार की तरफ से पेश महाधिवक्ता ने समाज के सभी तबकों की भावनाओं का ध्यान रखने का आश्वासन अदालत को दिया है। सियासी सूत्र बताते है कि ये फिल्म अब हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद ही रिलीज होने की संभावना है क्योंकि कंगना रणौत के हाल के दिनों में दिए गए बयानों के चलते हरियाणा और पंजाब के किसानों मे काफी गुस्सा है।

इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब
फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज टलने को लेकर अभी इसके निर्माताओं जी स्टूडियोज और ईज माय ट्रिप की तरफ से कोई आधिकारिक बयान तो नहीं जारी किया गया है लेकिन कंगना रणौत के करीबी सूत्रों ने फिल्म की रिलीज टलने की पुष्टि कर दी है। बताया ये भी गया है कि फिल्म के निर्माण से जुड़े सभी पक्ष सोमवार को मुंबई में एक बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में ही फिल्म की रिलीज को लेकर अगली रणनीति तैयार किए जाने की संभावना है।

 
विज्ञापन

इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब
कंगना रणौत अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘इमरसेंजी’ में अभिनेता अनुपम खेर क्रांतिकारी नेता जय प्रकाश नारायण के किरदार में और अभिनेता श्रेयस तलपदे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक अटल बिहारी वाजपेयी की भीमिका में हैं। अभिनेता अशोक छाबरा ने फिल्म  में मोरारजी देसाई की, अभिनेत्री महिमा चौधरी ने इंदिरा गांधी की निकटस्थ पुपुल जयकर की और मिलिंद सोमण ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिलाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें