वैजयंती माला का काम
13 अगस्त, 1933 को जन्मी वैजयंती माला ने 16 साल की उम्र में 1949 में तमिल फिल्म 'वाजकाई' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 1951 में 'बहार' के साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। 1954 में 'नागिन' की कमर्शियल सफलता के साथ उन्हें पूरे देश में शोहरत मिली। उन्होंने 'देवदास', 'मधुमती', 'गंगा जमुना', 'संगम' और 'ज्वेल थीफ' जैसी क्लासिक फिल्मों में शानदार अभिनय किया। दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी इतिहास के सबसे मशहूर मेलों में से एक बनी हुई है।
भरतनाट्यम में बनाई पहचान
सिनेमा के अलावा, वैजयंती माला ने भरतनाट्यम में अपनी महारत के लिए दुनिया भर में पहचान बनाई। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर परफॉर्म कर चुकी हैं।