सेंसर बोर्ड के कट्स पर जताई सहमति
जी स्टूडियोज के लिए सीनियर एडवोकेट शरण जगतियानी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के सामने एक दस्तावेज पेश किया, जिसमें कहा गया है कि सभी पक्ष एक समझौते पर पहुंच गए हैं। दस्तावेज में मूल रूप से कहा गया है कि सुझाए गए कट्स का अनुपालन किया गया है। फिल्म निर्माताओं ने याचिका का निपटान करने के लिए कदम उठाया है।
मांगा गया दो हफ्ते का समय
'इमरजेंसी' के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका प्रोडक्शंस ने अदालत को बताया है कि उन्हें सीबीएफसी द्वारा सुझाए गए सभी बदलावों का पालन करने के लिए दो सप्ताह की आवश्यकता होगी। मणिकर्णिका प्रोडक्शन हाउस सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए कट, संपादन आदि का पालन करने के लिए दो सप्ताह का समय चाहता है। उसके बाद सीबीएफसी को दो सप्ताह के भीतर प्रमाणन पर निर्णय लेना है। इस व्यवस्था के साथ रिकॉर्ड पर बेंच याचिका का निपटारा करने के लिए सहमत है।
'इमरजेंसी' पर विवाद
यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन उससे पहले ही शिरोमणि अकाली दल सहित सिख संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इसमें समुदाय को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है और ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है। वहीं, अब इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार है। फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।