पीएम मोदी के साथ कंगना और उनका परिवार
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना की पोस्ट में क्या है?
कंगना रनौत ने अपना 40वां जन्मदिन पीएम मोदी के साथ मनाया। अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला। मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा।'
पीएम मोदी को गिफ्ट देतीं कंगना
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
पीएम मोदी के साथ कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना का वर्कफ्रंट
कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था। जल्द ही कंगना आर माधवन के साथ एक थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। वह लगभग एक दशक के बाद आर माधवन के साथ नजर आएंगी। 2015 में वह 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में उनके साथ दिखी थीं। इस फिल्म की घोषणा कंगना ने 2023 में की थी।