किस सीन को लेकर हो रही चर्चा?
'धुरंधर 2' का जो सीन चर्चा का विषय बना हुआ है, वह एक टकराव के दौरान आइने में दिखाई देने वाला सीन है। इसमें एक क्रू कुछ पल के लिए स्क्रीन पर नजर आता है। यह दृश्य हमजा (रणवीर सिंह) और उसके बचपन के दोस्त पिंडा (उदयवीर संधू) के बीच एक टकराव के दौरान सामने आता है। इसमें पिंडा, हमजा को बाथरूम के अंदर धकेल देता है।
इस बीच कलाकारों के बगल में लगे एक शीशे में, एक कैमरामैन का प्रतिबिंब दिखाई देता है। कैमरामैन के दिखने की यह झलक सोशल मीडिया पर वायरल है। इस सीन को लेकर दर्शकों के बीच बहस हो रही है।
सीन पर बंटे यूजर्स
कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सीन हॉलीवुड फिल्म 'द डार्क नाइट' (2008) से प्रेरित लग रहा है। इस फिल्म में भी एक एक्शन सीन के दौरान क्रू सदस्य पर्दे पर नजर आता है। दर्शकों का मानना है कि निर्देशक आदित्य धर ने जान-बूझकर उस सीन को फिल्म में रखा है।
वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह एक बड़ी गलती है। उनका मानना है कि फिल्म में बारीकियों पर नजर रखने वालों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है।
कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने मजाक में कहा कि कैमरामैन की उपस्थिति को अगली कड़ी में समझाया जा सकता है।
हालांकि यूजर्स के बीच इस सीन को लेकर कोई एक सहमति नहीं बन पाई।
फिल्म की स्टारकास्ट
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन हैं। इसके निर्देशक, लेखक और निर्माता आदित्य धर हैं। फिल्म में एक ऐसे जासूस की कहानी दिखाई गई है, जो पाकिस्तान में जाकर भारत के खिलाफ साजिशों को रोकने की कोशिश करता है। यह 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है।