फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thug Life Trailer: कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर रिलीज, 70 की उम्र में करते दिखे धुंआधार एक्शन

Sat, 17 May 2025 08:02 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan: कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
ठग लाइफ ट्रेलर - फोटो : यूट्यब- @Saregamamusic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 2 मिनट के इस ट्रेलर में दिग्गज अभिनेता का दमदार एक्शन फैंस का ध्यान खींच रहा है। ट्रेलर में इमोशन्स, ड्रामा और धुंआधार एक्शन देखने को मिल रहा है।

ट्रेलर में क्या कहानी?  

विज्ञापन

मणि रत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ट्रेलर में सबसे पहले कमल हासन को दिखाया जाता है। राजधानी दिल्ली के बैकग्राउंड में कहानी को दिखाया जा रहा है। ट्रेलर में सबसे पहले एक बच्चे से कमल हासन कहते हैं- ‘जान तूने ही बचाई है मेरी, यमराज के चंगुल से बाहर निकाल लाया है मुझे।’ 


कमल हासन का जबरदस्त एक्शन 
इसके बाद वो बच्चे से कहते हैं कि अब से तू और मैं आखिरी तक एक साथ रहेंगे। इसके बाद दिखाया गया है कि वो बच्चा जिसका नाम अमर है, अब बड़ा हो चुका है और कमल हासन के साथ उसका बॉन्ड और रिश्ता ही पूरी फिल्म की नींव के तौर पर नजर आ रहा है। हालांकि आगे जाकर यही रिश्ता फिल्म की कहानी में बदलाव लेकर आएगा। 
विज्ञापन

कमल हासन के अलावा दिखे यह कलाकार
फिल्म के ट्रेलर में वैसे तो कमल हासन ही पूरी तरह से छाए हुए हैं। लेकिन उनके अलावा अमर नाम के किरदार में एक्टर सिलाम्बरासन भी नजर आ रहे हैं। वहीं तृषा कृष्णन भी ट्रेलर में काफी इंप्रेस कर रही हैं। इनके अलावा ऐश्वर्या लक्ष्मी का किरदार भी काफी दमदार लग रहा है। ट्रेलर में म्यूजिक भी शानदार लग रहा है और गानों का अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 
 

विज्ञापन

ठग लाइफ ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब- @Saregamamusic
यूजर्स ने किए कमेंट्स 
कमल हासन की फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की ओर से अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिले। कुछ लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया तो वहीं किसी को कमल हासन की फिल्म से शायद कुछ ज्यादा उम्मीदें थीं। बहुत सारे यूजर्स ने फिल्म के ट्रेलर पर कमेंट किया- ब्लॉकबस्टर। कई लोगों ने 70 साल के हो चुके एक्टर कमल हासन के एक्शन की भी तारीफ की। 

ये खबर भी पढे़ं: Thug life Trailer: 'ठग लाइफ' के नए पोस्टर के साथ सामने आई इसके ट्रेलर की जानकारी, जानिए किस दिन सकेंगे झलक

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म में कमल हासन के अलावा तृषा कृष्णन, सिलाम्बरासन, नस्सर, ऐश्वर्या लक्ष्मी, महेश मांजरेकर और अली फजल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।कमल हासन और मणि रत्नम ने आखिरी बार साल 1987 में फिल्म 'नायकन' में साथ काम किया था यानी करीब 36 साल बाद, वो फिर से इस फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें