महात्मा गांधी से जुड़ी थी इसकी कहानी..
'हे राम' फिल्म की कहानी भारत की आजादी के संघर्षों के दिनों की है, जिसमें गांधीजी की हत्या को एक अलग नजरिए से दिखाया जाता है। फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका में नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे। हालांकि, कमल हासन ने पहले बेन किंग्सले को गांधी के किरदार में लेना चाहा था। इसकी कहानी की मुख्य भूमिका में कमल हासन (सक्थी रामन) थे, जिनकी पत्नी रानी मुखर्जी (अपर्णा) का विभाजन के दौरान सांप्रदायिक दंगों में दुर्व्यवहार करके हत्या कर दी जाती है। इस घटना के बाद कमल हासन को लगता है कि यह सब गांधी की अहिंसा नीति के कारण हुआ है, फिर वह गांधी की हत्या करने का मन बनाते हैं। हालांकि, बाद में उन्हें यह समझ आ जाता है कि गांधी के विचार गलत नहीं है और वह उन्हें मारने की इच्छा त्याग देते हैं। फिल्म 'हे राम' में कमल हासन के अलावा शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, हेमा मालिनी, नसीरुद्दीन शाह, फरीदा जलाल और अतुल कुलकर्णी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।
यह खबर भी पढ़ें:
Paquita La Del Barrio: ग्रैमी नामांकित गायिका फ्रांसिस्का विवेरोस का निधन, 77 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
उस दौर की सबसे महंगी फिल्म
इस फिल्म के बारे में कहा जाता है कि कमल हासन ने इसे बनाने के लिए लगभग 17 सालों का रिसर्च किया था। 1940 साल जैसा दृश्य दिखाने के लिए कमल हासन ने इस फिल्म के लिए आज के हिसाब से लगभग 100 करोड़ (साल 2000 में 11 करोड़) रूपये खर्च कर दिए थे। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, कोलकाता और दिल्ली जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर हुई थी। साथ ही पुराने समय का लुक देने के लिए हजारों परिधानों के सेट बनवाए गए थे।
यह खबर भी पढ़ें:
Nawazuddin Siddiqui: जब 'हे राम' से कट गया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रोल, दोस्तों के सामने फूट-फूट कर रोए अभिनेता