फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: 'ठग लाइफ' में दिखेगा कमल हासन की कलम का कमाल, केवल 2 घंटे में लिख डाला फिल्म का गाना

Sun, 28 Apr 2024 10:41 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कमल हासन 'इंडियन 2' के अलावा फिल्म 'ठग लाइफ' पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए कमल हासन अपनी कलम से जादू बिखेरने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमल हासन अपनी अगली फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन शंकर शनमुगम ने किया है। सभी जानते हैं कि कमल हासन कितने ज्यादा प्रतिभाशाली है। वे अक्सर अपने हुनर से लोगों को चौंकाते रहते हैं। इसी सिलसिले में एक बार फिर वह दर्शकों को हैरान करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


केवल 2 घंटे में लिख दिया फिल्म का गाना
कमल हासन 'इंडियन 2' के अलावा फिल्म 'ठग लाइफ' पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए कमल हासन अपनी कलम से जादू बिखेरने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस फिल्म के एक गाने के बोल लिखे हैं। एक मजेदार बात यह है कि इस गाने को केवल 2 घंटे के अंदर ही लिखा और रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब कमल हासन ने किसी फिल्म में गाना लिखा हो। इससे पहले भी गाने लिखने के साथ-साथ उन्हें गा भी चुके हैं।

Mukesh Chhabra: कृति सेनन और मुकेश छाबड़ा के बीच क्यों हुई थी अनबन? बताया- अभिनेत्री के बारे में बोला था झूठ
विज्ञापन


35 साल बाद मणिरत्नम के साथ काम कर रहे हैं कमल
कमल हासन कई प्रतिभाओं के धनी हैं। एक अभिनेता होने के अलावा वह लेखक, निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर भी  हैं। उनके फैंस को उम्मीद है कि फिल्म 'ठग लाइफ' में कुछ कमाल देखने को मिलेगा। बता दें कि कमल हासन इस फिल्म के जरिए 35 साल बाद निर्देशक मणिरत्नम के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


Aamir Khan: पूर्व पत्नी रीना से थप्पड़ खा चुके हैं आमिर, बेटे जुनैद के जन्म है कनेक्शन, खुलासे से सभी हैरान

मुख्य भूमिका में नजर आएंगी तृषा
'ठग लाइफ' का निर्माण राज कमल इंटरनेशनल फिल्म्स और मद्रास टॉकीज के बैनर तले मणिरत्नम, कमल हासन, शिव अनंती और आर. महेंद्रन ने किया है। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा तृषा और सिम्बु भी अभिनय करते नजर आएंगे। एक खास बात यह है कि इस फिल्म को एआर रहमान ने अपने धुनों से सजाया हैं।

Sahil Khan: महादेव बेटिंग एप मामले में बुरे फंसे अभिनेता साहिल, मुंबई एसआईटी ने छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें