फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thug Life Ban: कर्नाटक में कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ से हटेगा बैन? इस दिन सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Tue, 10 Jun 2025 10:31 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Supreme Court Hearing on Thug Life: कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर कर्नाटक में बैन को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की तारीख दे दी है। फिल्म को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है, जिसके बाद अब कर्नाटक में फिल्म रिलीज होगी या नहीं, ये सुनवाई के बाद पता चल जाएगा।

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की ठग लाइफ पर सुनवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमल हासन और मणि रत्नम की मच अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ विवादों में घिर गई है। फिल्म को लेकर भाषा विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि कर्नाटक में इसी स्क्रीनिंग पर ही बैन लग गया। अब ये मामला देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच चुका है और सुप्रीम कोर्ट ने 13 जून को इस पर सुनवाई करने की सहमति जताई है।

विज्ञापन


विवाद की जड़ क्या?
दरअसल, फिल्म के ऑडियो लॉन्च के दौरान अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि ‘कन्नड़ भाषा तमिल से उत्पन्न हुई है।’ इस टिप्पणी ने कर्नाटक में व्यापक विरोध को जन्म दिया। कई संगठनों और भाषा प्रेमियों ने इसे अपमानजनक करार दिया, जिसके बाद राज्य में फिल्म की रिलीज को लेकर विरोध शुरू हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: Mika Singh: स्मृति ईरानी के साथ गाना कर चुके मीका सिंह, खूब हुआ था वायरल; जानें सिंगर के चर्चित किस्से
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दी माफी मांगने की सलाह
कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कमल हासन से माफी मांगने की सलाह दी थी। हालांकि, कमल हासन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने से इनकार कर दिया और अपनी बात को एक ‘भाषायी भ्रम’ बताया। उन्होंने एक पत्र के जरिए कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मंशा किसी भाषा का अपमान करने की नहीं थी, बल्कि वो सभी भाषाओं के सम्मान में विश्वास रखते हैं।

13 जून को होगी मामले पर सुनवाई 
फिल्म की रिलीज को लेकर जब स्थिति साफ नहीं हुई, तो बेंगलुरु निवासी महेश रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। पहले कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि उन्होंने सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख क्यों किया और कर्नाटक हाईकोर्ट क्यों नहीं गए। लेकिन लंबे बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 13 जून को मामले की सुनवाई पर सहमति दे दी।

इधर, तमिलनाडु सरकार ने इस विवाद के बीच फिल्म को लेकर समर्थन जताया है। राज्य सरकार ने ठग लाइफ को सुबह जल्दी विशेष स्क्रीनिंग की अनुमति भी दे दी है। यह कदम इस बात की ओर इशारा करता है कि तमिलनाडु में फिल्म को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है।

फिल्म ‘ठग लाइफ’ के बारे में
बता दें ‘ठग लाइफ’ में कमल हासन और मणि रत्नम की जोड़ी चार दशकों के बाद फिर से साथ आई है। इन दोनों ने इससे पहले साल 1987 की क्लासिक फिल्म ‘नायकन’ में साथ काम किया था। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में सिलंबरासन टी.आर., त्रिशा, नासर, सान्या मल्होत्रा, अली फजल समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म का निर्माण राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज के बैनर तले हुआ है और रेड जाइंट मूवीज़ इसे वितरित कर रही है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें