फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए कमल हासन, बेटी श्रुति को जिंदगी की सच्चाई से कराया अवगत

Mon, 29 Apr 2024 04:51 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


कमल हासन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं मानता हूं कि आप जो चाहते हैं वह आपको मिल जाता है तो आप कुछ और मांगते हैं। जिंदगी में चाहतों का कोई अंत नहीं है।
विज्ञापन
कमल हासन श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता कमल हासन इन दिनों अपनी अगामी फिल्म 'डंडियन 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं पिछले दिनों वे अपनी बेटी श्रुति हासन के संग दिल खोलकर एक कार्यक्रम में बातचीत करते दिखाई दिए। उस बात बातचीत के दौरान श्रुति अपने पिता से उनके बचपन और अधूरी ख्वाहिशों के बारे में सवाल करती नजर आईं। 
विज्ञापन


हजारों ख्वाहिशें हैं अधूरी 
कमल हासन साउथ के सुपर स्टार हैं। कमल फिल्मों में अभिनय के अलावा बेबाकी से अपनी बातों को दुनिया के सामने रखने के लिए भी मशहूर हैं। एक कार्यक्रम के दौरान जब उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि आपकी ऐसी कौन सी इच्छा है जो आजतक पूरी नहीं हुई है। इस सवाल के जवाब में कमल कहते हैं, 'मैं कैसे बताऊं की मेरी कौन सी इच्छा है जो पूरी हो चुकी है और कौन सी नहीं हुई है। ऐसी बहुत सी ख्वाहिशें हैं जो आज भी पूरी नहीं हो पाई हैं, लेकिन मैं उनके लिए लिस्ट नहीं बनाना चाहता हूं'। 

रंग-रूप के कारण इन हसीनाओं ने झेली रिजेक्शन की मार
विज्ञापन


बचपन को किया याद 
कमल हासन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं मानता हूं कि आप जो चाहते हैं वह आपको मिल जाता है तो आप कुछ और मांगते हैं। जिंदगी में चाहतों का कोई अंत नहीं है। मैं जब भी किसी चीज की ख्वाहिश करता हूं तब मुझे मेरा बचपन याद आता है। मुझे पिता जी ने एल्डम्स रोड के नजदीक एक छोटा कमरा लेकर दिया था जिसमें शायद दो पियानो रखे जा सकते थे और वह कमरा सबसे ऊपरी मंजिल पर था। गर्मी में आप वहां रह नहीं सकते थे, लेकिन मैं वहां रहता था और सोचता था कि काश मेरे पास दस हजार रुपए होते तो मैं कहीं और रहने चला जाता'। 
विज्ञापन


Amar Singh Chamkila: ‘नरम कालजा’ गाने में महिलाओं ने किया कुछ ऐसा, शर्म से लाल हो गया दिलजीत दोसांझ का चेहरा

चाहतों का कोई अंत नहीं होता 
कमल हासन आगे कहते हैं, 'पिछले दिनों मैं एक इंटरव्यू देख रहा था जिसमें शाहरुख खान कहते हैं कि वे एक हवाई जहाज खरीदना चाहते हैं और मैं उनके लिए खुश हुआ कि चलो अभी भी उनकी कोई एक ख्वाहिश अधूरी है। मैं मानता हूं कि आत्मिक खुशी से बढ़कर कोई भी खुशी नहीं है और जिंदगी का सुख उसी में है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें