बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाण 14 नवंबर को घोषित हुए, जिसमें एनडीए गठबंधन ने बंपर जीत हासिल की। अब इस जीत पर साउथ अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम के संस्थापक कमल हासन ने प्रतिक्रिया दी है।
कमल हासन ने कहा- क्या यह ईमानदारी से हुआ?
अभिनेता और राज्यसभा सासंद कमल हासन ने पीटीआई से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'विजेता इसे जीत के रूप में देखेंगे, हम इसका आकलन करेंगे कि क्या यह ईमानदारी से हुआ है?' इसके साथ ही एक्टर ने SIR को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। वो बोले- 'जिम्मेदारी सबकी है। मैं अपनी सीमा के भीतर जो कर सकता हूं, कर रहा हूँ। मेरा विनम्र अनुरोध है कि सभी जिम्मेदारी से काम करें।'