फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: 'कन्नड़ तमिल से पैदा हुई' बयान पर फजीहत के बाद कमल हासन ने दी सफाई, बोले- 'मैंने प्यार से कहा'

Wed, 28 May 2025 07:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan Comment Controversy: अभिनेता और एमएनएम अध्यक्ष कमल हासन ने कथित तौर पर कन्नड़ भाषा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। इस पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इसके बाद कमल हासन ने सफाई दी है।
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलम हासन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले वे कन्नड़ भाषा पर अपनी एक विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कमल हासन ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर कहा कि 'आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से पैदा हुई है'। इस बयान के बाद अभिनेता की आलोचना हो रही है, जिसके बाद उन्होंने सफाई दी है।

विज्ञापन

सफाई पेश कर बोले- 'मेरा कोई मतलब नहीं था'
कमल हासन ने अपनी विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कमल हासन ने हाल ही में दिए अपने बयान पर कहा कि 'कन्नड़ तमिल से पैदा हुई', मैंने जो कहा वह प्यार से कहा था'। एक्टर ने आगे कहा कि 'बहुत से इतिहासकारों ने मुझे भाषा का इतिहास पढ़ाया है। मेरा कोई मतलब नहीं था'।
 

कमल हासन बोले- 'इस चर्चा को भाषा विशेषज्ञों पर छोड़ दें'
कमल हासन ने आगे कहा, 'तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है, जहां मेनन हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं, जहां रेड्डी हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं। तमिल हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं और कन्नड़ अयंगर हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं। पॉलिटीशियन भाषा के बारे में बात करने के लिए योग्य नहीं हैं। उनमें इस बारे में बात करने की योग्यता नहीं है, जिसमें मैं भी शामिल हूं। आइए हम इन सभी गहन चर्चाओं को इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और भाषा विशेषज्ञों पर छोड़ दें'।

Hrithik Roshan: ऋतिक के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, ‘केजीएफ’ के मेकर्स संग फिल्म करेंगे अभिनेता
विज्ञापन

राजनीतिक हस्तियों ने की आलोचना
कर्नाटक में कमल हासन की इस टिप्पणी की तीखी आलोचना शुरू हो गई। कई राजनीतिक हस्तियों ने भी अभिनेता पर निशाना साधा। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'कन्नड़ का इतिहास बहुत पुराना है। बेचारे कमल हासन को इसकी जानकारी ही नहीं है। वहीं, राज्य भाजपा के प्रमुख विजयेंद्र येदियुरप्पा ने अभिनेता के व्यवहार को "अशिष्ट" करार दिया और उन पर कन्नड़ का अपमान करने का आरोप लगाया। कर्नाटक के भाजपा प्रमुख ने कहा, "हर किसी अपनी मातृभाषा से प्यार करना चाहिए, लेकिन इसके नाम पर किसी और भाषा के प्रति अनादर दिखाना अशिष्ट व्यवहार है। विशेष रूप से कलाकारों के बीच हर भाषा का सम्मान करने की संस्कृति होनी चाहिए। यह अहंकार और अहंकार की पराकाष्ठा है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें