फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, ‘केजीएफ’ के मेकर्स संग फिल्म करेंगे अभिनेता

Wed, 28 May 2025 06:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी एक अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही वह फिल्म ‘केजीएफ’ के मेकर्स के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं। इस फिल्म का हिस्सा बनकर ऋतिक रोशन भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘केजीएफ 1’, ‘केजीएफ 2’, ‘सलार पार्ट 1’ और ‘कंतारा’ जैसी फिल्में बना चुके होम्बले फिल्म्स अब ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बनाने वाली है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो कई भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन भी एक्साइटेड हैं। 

मेकर्स और ऋतिक साथ आकर हैं खुश 

विज्ञापन

होम्बले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरगंदूर ने कहा, ‘हम इस साझेदारी से बहुत खुश हैं। होम्बले फिल्म्स में हमारा मकसद ऐसी कहानियां पेश करना है जो इंस्पायर करें। ऋतिक रोशन के साथ जुड़ना हमारे उसी विजन की ओर एक अहम कदम है। हमारा मकसद एक ऐसी फिल्म बनाना जहां इंटेंसिटी, इमेजिनेशन ग्रैंड स्केल पर मिलें। हम दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देने के लिए कमिटेड हैं जो दमदार भी हो और यादगार भी।
ऋतिक रोराश का भी कहना है, ‘होम्बेल पिछले कुछ सालों में कुछ बहुत ही अलग तरह की कहानियों पर फिल्म बना रहा है। मैं उनके साथ जुड़कर काफी एक्साइटेड हूं। हम बड़े सपने देख रहे हैं और इस विजन को सामने लाने की पूरी कोशिश करेंगे।’ यह जानकारी होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। 
विज्ञापन

 


 

ये खबर भी पढ़ें: Hrithik NTR: ऋतिक-एनटीआर की 'War 2' के तेलुगु संस्करण के लिए मिल रही बड़ी डील, जानिए कीमत 

एक्शन से भरपूर हो सकती है फिल्म 
अब तक होम्बले फिल्म्स की बनाई मूवीज पर नजर डालें तो ये एक्शन से भरपूर रही हैं। उम्मीद है कि ऋतिक के साथ भी ऐसी ही फिल्में वह बनाएं। वैसे भी ऋतिक अब तक कई एक्शन फिल्में बॉलीवुड में कर चुके हैं, उनके एक्शन के दर्शक दीवाने हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: War 2 Teaser Views: लगातार चर्चा में रहे ‘वॉर 2’ के टीजर ने बना डाला यह रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले इतने व्यूज  

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे ऋतिक 
इस साल ऋतिक और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ रिलीज होगी। इसके अलावा ‘कृष 4’ को लेकर भी चर्चा जारी है, इसके जरिए ऋतिक डायरेक्शन में उतर रहे हैं। कृष सीरीज की फिल्मों को पहले ऋतिक के पिता राकेश रोशन निर्देशित कर चुके हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें