साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार कमल हासन धीरे-धीरे फिर से फिल्मों की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' को मिली सफलता के बाद से ही कमल हासन लगातार फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने कमल हासन ने ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए एक नोट लिखा और उन्हें जीत की बधाई भी दी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अभिनेता ने कहा क्या है।
कमल ने राहुल को दी बधाई
हाल ही में, अभिनेता कमल हासन ने अपने ट्विटर पर राहुल गांधी की कर्नाटक की जीत के लिए बधाई दी है। अभिनेता ने अपने ट्विटर पर अपनी भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और महात्मा गांधी का उदाहरण दिया। आज चुनाव परिणाम घोषित किए जा रहे हैं और राज्य में कांग्रेस की आसान जीत तय है।
Shri @RahulGandhi ji, Heartiest Congratulations for this significant victory!
Just as Gandhiji, you walked your way into peoples hearts and as he did you demonstrated that in your gentle way you can shake the powers of the world -with love and humility. Your credible and… pic.twitter.com/0LnC5g4nOm
राहुल को बताया गांधी जी की बताई छवि
कमल ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘राहुल गांधी जी इस इस महत्वपूर्ण जीत के लिए हार्दिक बधाई। गांधीजी की तरह आप लोगों के दिलों में उतरे और उनकी तरह आपने दिखाया कि अपने सरल तरीके से आप दुनिया की ताकतों को प्यार और विनम्रता से हासिल कर सकते हैं। बगैर घबराए या छाती पीटने के तरीकों से आपने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आपके विश्वसनीय और अटल विचारों ने राज्य की जनता को काफी प्रभावित किया है। अब इस राज्य की जनता आजादी में सांस लेगी।’
राज्य के लोगों ने किया भरोसा
कमल ने आगे कहा, ‘आपने कर्नाटक के लोगों पर विभाजन को अस्वीकार करने के लिए भरोसा किया, जिन्होंने बदले में आप पर अपना विश्वास रखकर एकजुट होकर आप पर अपना भरोसा दिखाया है। आपको एक बार फिर बधाई सिर्फ जीत के लिए ही नहीं बल्कि जीत के तरीके के लिए भी। आपको बता दें कि नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में, राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा, “एक तरफ, क्रोनी कैपिटलिज्म की ताकत थी और दूसरी तरफ, गरीब लोगों की ताकत थी। कैपिटलिज्म की ताकत सत्ता से हार गई है।’