फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: सनातन विरोधी टिप्पणी करने पर कमल हासन को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए मामला

Mon, 11 Aug 2025 03:16 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan received Death Threat: साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने हाल ही में सनातन धर्म पर टिप्पणी की थी। इसका विरोध करते हुए टीवी अभिनेता रविचंद्रन ने कमल हासन को जान से मारने की धमकी दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक कार्यक्रम में अभिनेता कमल हासन ने सनातन धर्म पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर वो मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। टीवी एक्टर रविचंद्रन ने बहिष्कार की मांग करते हुए कमल हासन को जान से मारने की धमकी दी है। इस बयान के आते ही मनोरंजन जगत से लेकर राजनीति क्षेत्र तक में हलचल मच गई है। 

कमल हासन को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन

कई टेलीविजन शोज में काम कर चुके अभिनेता रविचंद्रन ने यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कमल हासन को एक नासमझ राजनेता कहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ अभिनेता की टिप्पणी के लिए वह उनका गला काट देंगे। इस बात से कमल हासन और उनके प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। 

यह खबर भी पढ़ें: OTT This Week: 'तेहरान' से 'सारे जहां से अच्छा' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार सीरीज और फिल्में

विज्ञापन

किस बात पर कमल हासन का हो रहा विरोध?
हाल ही में अभिनेता सूर्या के एनजीओ के 15 साल पूरे होने के समारोह में कमल हासन शामिल हुए थे। इसमें उन्होंने NEET परीक्षा की आलोचना की थी और कहा था कि 2017 के बाद से इसने कई एमबीबीएस उम्मीदवारों के सपनों को कुचल दिया है । उन्होंने आगे कहा, ‘शिक्षा ही एकमात्र हथियार है जो तानाशाही और सनातन धर्म की बेड़ियों को तोड़ सकती है। कोई और चीज अपने हाथ में मत उठाओ, क्योंकि शिक्षा बहुत बड़ी चीज है।'


क्या है मामले का अपडेट?

धमकी आन के बाद कमल हासन की मक्कल नीधि मैय्यम पार्टी के सदस्यों ने रविवार को चेन्नई पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और सुपरस्टार के लिए सुरक्षा की मांग की। इसके साथ ही सिनेमाघरों और ओटीटी पर भी उनकी फिल्मो को बहिष्कार करने की भी मांग की जा रही है। हालांकि, कमल हासन ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें