कमाल आर खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कमाल आर खान ने मुंबई छोड़ दी है। वे अब लंदन शिफ्ट हो चुके हैं। उनके लंदन में शिफ्ट होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। यह लोगों के लिए भी चौंकाने वाली खबर है। हालांकि, यही तक खुद केआरके ने खुद के मुंबई छोड़कर लंदन जाने की खबर की पुष्टि नहीं की है।
विवादों से केआरके का पुराना नाता
दरअसल, केआरके का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे अपनी टिप्पणियों और बयानों के चलते अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वे हर मुद्दे पर एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर अपनी राय रखते हैं, जिसकी वजह से कभी कभी उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।
केआरके ने लॉन्च किया नया गाना 'मेरे साथिया'
हाल ही में खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले कमाल आर खान ने अपना नया गाना 'मेरे साथिया' लॉन्च किया था और इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके समर्थन में ट्वीट किया। उनमें से एक अमिताभ बच्चन भी थे। उनके ट्वीट में लिखा था- 'सभी को शुभकामनाएं.. अंकित तिवारी द्वारा गाए गए और डीजे शेजवुड द्वारा कंपोज किए गए टी-सीरीज के गाने 'मेरे साथिया' का लॉन्च हुआ। कलाकार- केआरके, रक्षिका शर्मा और कीया शर्मा। देखें और आनंद लें।'
SS Rajamouli: 'मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली' का ट्रेलर जारी, दिखेगी स्टूडेंट नंबर 1 से आरआरआर तक की यात्रा इन सितारों ने भी किया गाने का प्रचार
केआरके के नए गाने का सिर्फ अमिताभ बच्चन ने ही नहीं, बल्कि अभिनेता अनिल कपूर , टाइगर श्रॉफ और निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने का प्रचार किया।
Neena Gupta: पंचायत की प्रधान 'मंजू देवी' के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, नीना गुप्ता मलयामल सीरीज में आएंगी नजर