फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki Koechlin: कल्कि ने बताया- 40 से ज्यादा की औरतों के प्रति कैसा है लोगों का नजरिया? कैसे बदलेंगे हालात?

Thu, 25 Apr 2024 02:14 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कल्कि केकलां ने एक अहम मुद्दे को उठाते हुए अफसोस के साथ कहा कि 40 से ज्यादा की उम्र की महिलाओं के लिए पर्दे पर दिखाने के लिए कहानियां ही नहीं हैं। उन्होंने इन हालात को बदलने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन
कल्कि केकलां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कल्कि केकलां आजकल सिल्वर स्क्रीन पर बहुत कम नजर आती हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'खो गए हम कहां' में नजर आई थी। बेटी को जन्म देने के बाद से उनकी प्राथमिकताएं बदल गई है। हाल ही में उन्होंने अपने करियर और काम के चयन को लेकर खुलकर बात की है, जिसमें कई दिलचस्प बातें सामने निकलकर आई।

विज्ञापन


अच्छा काम कभी-कभी ही मिलता है
हिंदुस्तान टाइम्स से एक बातचीत के दौरान कल्कि ने बताया कि वह नए फिल्म प्रोजेक्ट को चुनने की जल्दबाजी में नहीं रहती हैं। वह भीड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहती। इसके बजाय वह वैसी कहानियों में काम करना पसंद करती है, जो मायने रखती हैं। उन्होंने बताया कि अपने काम के चयन को लेकर वह पहले से ज्यादा सोच-विचार करती हैं। जब तक कोई अच्छा काम करने का मौका नहीं मिलता, तब तक वह अपनी बेटी से दूर नहीं होना चाहती। कल्कि ने कहा कि भले ही आज कई सारे प्लेटफॉर्म मौजूद है, लेकिन अच्छा काम कभी-कभी ही मिल पाता है। इसके लिए इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हर एक स्क्रिप्ट हीरा नहीं होती।

Rajkummar Rao: प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी...
विज्ञापन


इस बात पर जताया अफसोस
कल्कि केकलां ने एक अहम मुद्दे को उठाते हुए अफसोस के साथ कहा कि 40 से ज्यादा की उम्र की महिलाओं के लिए पर्दे पर दिखाने के लिए कहानियां ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस उम्र की महिलाओं के प्रति काफी कठोर हैं। वह 40 से ऊपर की औरतों के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। इस उम्र की महिलाओं के शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं, इसके बारे में लोग कुछ नहीं जानते हैं। कल्कि ने कहा कि इसकी वजह यह है कि ऐसी महिलाओं को लेकर कोई किरदार नहीं लिखा जा रहा है।
विज्ञापन


Konkona Sen Sharma: क्या अमोल पराशर को डेट कर रही हैं कोंकणा, पूर्व पति की पोस्ट से कयासों का बाजार गर्म

महिला लेखक और निर्देशक के आने से बदलेगी तस्वीर
कल्कि केकलां ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जब महिला लेखक और निर्देशक सामने आएंगी तो महिलाएं अपने को ज्यादा सशक्त महसूस करेंगी। महिला लेखक और निर्देशक के आने से वे कहानियां पर्दे पर दिखाई देंगी, जिनमें पेरिमेनोपॉज, मेनोपॉज और औरतों की बदलती जीवनशैली के बारे में बात की जाएगी।

Divyanka Tripathi: दिव्यांका ने किया खुलासा, बोलीं- "पहले पैसों के लिए काम के बोझ में दब जाती थी और.."

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें