फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'थाला द ग्रेट रजनी अगेन', अमिताभ ने गले लगाते हुए साझा की रजनीकांत के साथ तस्वीर, फैंस गदगद

Sat, 04 May 2024 02:22 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के 'शंहशाह' अमिताभ बच्चन ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकांउट पर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। फिलहाल यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भारतीय सिनेमा इतिहास के दो बड़े नाम हैं। इन दोनों अभिनेताओं नें अपनी अदाकारी से लगातार लोगों के दिल पर राज किया है। अभिनय की दुनिया में दोनों दिग्गज दशकों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। अमिताभ जहां 'मेगा स्टार', 'बिग बी' जैसे उपाधियों से नवाजे जाते हैं तो वहीं, रजनीकांत को उनके फैंस 'सुपरस्टार','थलाइवा' के नाम से पुकारते हैं। अपनी जिंदगी में इतना बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद भी दोनों अभिनेता काफी विनम्र हैं। दोनों एक-दूसरे से काफी सम्मानजनक तरीके से पेश आते हैं। आज, 4 मई 2024 को अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह रजनीकांत के साथ गले मिलते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


रजनी की तस्वीर साझा कर की तारीफ
'कल्कि 2898 ए.डी.' अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस में वह सुपरस्टार रजनीकांत के साथ मुस्कुराते हुए गले लगते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए बिग बी ने लिखा, 'एक बार फिर द थाला द ग्रेट रजनी से मिलने पर मैं काफी गौरवान्वित और खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं। वह बिल्कुल भी नहीं बदले, आज भी उनमें वही सादगी और विनम्रता है, जबकि वह इतने बड़े इंसान बन चुके हैं'। 
फैंस दे रहे प्रतिक्रिया
अमिताभ द्वारा तस्वीर पोस्ट करते ही उनके फैंस की प्रतिक्रिया आने लगी। लोग इस पोस्ट को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। अमिताभ के इस पोस्ट से दोनों अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित हैं। इस पोस्ट पर फैंस काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, 'दो महान व्यक्ति एक साथ एक फ्रेम में'। वहीं एक ने लिखा, 'जब गुरुओं का मिलन हो'। इस पर एक फैन ने लिखा, 'पूरा भारतीय सिनेमा एक फ्रेम में'।

Gurucharan Singh: नहीं चल रहा 'रोशन सोढ़ी' का पता! अब तारक मेहता शो के कलाकारों से दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ

'कल्कि 2898 ए.डी.' में आएंगे नजर 
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कल्कि 2898 ए.डी.' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह अश्वत्थामा का किरदार कर रहे हैं। कुछ समय पहले उनके किरदार को लेकर एक टीजर वीडियो भी जारी किया गया था। इसके बाद से उनके किरदार को लेकर लोगों में जबरदस्त हाइप बनी हुई है। इसके अलावा सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म 'कुली' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म उनकी 171वीं फिल्म होगी। इस फिल्म को साउथ फिल्मों के मशहूर निर्देशक लोकेश कनकराज निर्देशित कर रहे हैं। 

Hrithik Roshan: राम गोपाल वर्मा को था ऋतिक की काबिलियत पर शक? बोले- मुझे नहीं लगा था वह स्टार बन पाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें