दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर सुर्खियों में बने हैं। प्रशंसक फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से अमिताभ बच्चन का लुक सामने आने के बाद लोगों की बेसब्री और भी बढ़ गई। प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और कमल हासन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच प्रभास के रिलेशनशिप और उनकी शादी की अटकलें तेज हो गईं। इन अफवाहों ने प्रभास के प्रशंसकों की धड़कने तेज कर दी थीं। हालांकि, अभिनेता ने इन अफवाहों का खंडन कर दिया है।
महिला प्रशंसकों की भावना आहत नहीं करना चाहते प्रभास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बाहुबली’ अभिनेता ने अपनी शादी और रिलेशनशिप की अफवाहों का खंडन कर दिया। उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ के एक आयोजन के दौरान कहा, ‘मैं इतनी जल्दी शादी कर के अपनी महिला प्रशंसकों की भावना आहत नहीं करना चाहता हूं।’ इससे पहले ‘आदिपुरुष’ की अभिनेत्री ‘कृति सैनन’ के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा था। हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
Manjummel Boys: फिर एक बार विवादों में फंसी ‘मंजुम्मल बॉयज’, कमल हासन की पुरानी फिल्म से निकला कनेक्शन
फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अभिनेता
आयोजन के दौरान प्रभास ने आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के बारे में रोचक जानाकरी साझा की। उन्होंने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि वह नाग अश्विन का किरदार निभा रहे हैं, जो उनसे पागलपन भरी हरकतें करवा रहा है। अभिनेता ने आगे कहा, ‘मैंने सोचा था कि मैं यहां आ सकता हूं और अपने प्रशंसकों से मिल सकता हूं, लेकिन हमारे नाग (अश्विन) ने कई चीजों की योजना बनाई है। मैं बुज्जी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह तीन वर्षों की यात्रा है। मैं इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकता।’
कमल हासन के प्रशंसक हैं प्रभास
प्रभास ने इस आयोजन के दौरान अमिताभ बच्चन और कमल हासन का आभार जताया और कहा, ‘महान कलाकार अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ काम करना मेरे लिए एक सुनहरा अवसर है। मैं कमल सर का बहुत आभारी हूं क्योंकि मैं अपने माता-पिता से कमल सर द्वारा उनकी फिल्मों में पहने गए कपड़े लाने के लिए कहा करता था।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Wednesday Box Office Collection: धीमी रफ्तार से चल रही राजकुमार की श्रीकांत, हॉलीवुड के लंगूरों का भी बुरा हाल